Connect with us

झाबुआ

संत रविदास जयंती की तैयारियों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी ने दिये निर्देश

Published

on


झाबुआ 14 फरवरी, 2022 ! माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने 16 फरवरी, 2022 को आयोजित होने वाले संत रविदास जयंती के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में राज्य स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा इसी के साथ ही विकासखण्ड स्तर पर ग्राम पंचायतों में तथा जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति जनजातिय के लोंगों को रविदास जी के अनुयाईयों एवं उनसे जुडे़ संतों को भी आमंत्रित किया जाए, दीन दयाल अन्त्योदय समिति के सदस्यगण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें तथा समाजसेवी, प्रबुद्वजन एवं इनसे जुडे़ सभी लोंगो को आमंत्रित कर कार्यक्रम में कमजोर वर्गों के लिए विशेषकर अनुसूचित जाति वर्गों के लिए शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम दें। संत रविदास जी के भजनों का गायन कराया जाए तथा अनुसूचित जाति के युवा उद्यमियों को कार्यक्रम मं लाभान्वित करने का कार्य भी किया जाए। इन कार्यक्रमों में एक प्रभारी की नियुक्ति कर कार्यक्रम को गरिमामय एवं बेहतर ढंग से सम्पन्न कराया जाए। कार्यक्रम 16 फरवरी 2022 को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें स्थानीय अतिथियों का उद्बोधन, भजन आदि होंगे तथा 12 बजे से प्रदेश स्तर के कार्यक्रम का प्रसारण भी कराया जाएगा।
कलेक्टर कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री प्रशांत आर्य अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री लक्ष्मी नारायण गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री श्री सोम सिंह जी सोलंकी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री जगदीश जाटव उपस्थित थें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ20 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!