Connect with us

झाबुआ

आनंद के संरक्षण में जिला अवैध शराब माफियाओं की दौड़ में प्रथम स्थान की ओर अग्रसर….

Published

on

झाबुआ – जिले में अवैध शराब माफियाओं का कारोबार दिन दुगनी रात चौगुनी की तर्ज पर विकास कर रहा है आबकारी विभाग की लचीली कार्यप्रणाली के कारण अब तो अवैध शराब माफिया गांव-गांव फलिये फलिये दो पहिया, तीन पहिया ,चार पहिया वाहनों के माध्यम से आसानी से पहुंच रही है । जिले की युवा पीढ़ी भी अवैध शराब माफियाओं की चुंगल में.फस्ती हुई नजर आ रही है यह शराब माफिया अपने आर्थिक लालच के कारण युवा पीढ़ी को अवैध शराब आसानी से उपलब्ध करवाकर उनके छात्र जीवन को बर्बाद करने में लगे हुए हैं । और इसके लिए पूर्ण रूप से आनंद जिम्मेदार है आनंद के संरक्षण में जिले में अवैध शराब कारोबारी बेखौफ होकर अपने कारोबार को अंजाम दे रहे हैं किसी भी तरह की कार्रवाई या धरपकड़ को लेकर जानकारी प्राप्त होने पर आनंद संबंधितो को सूचना देता है और कार्रवाई से बचाता है और सूचना के लिए पारितोषिक भी प्राप्त करता है । अब तो जिले में अवैध शराब माफियाओं का वर्चस्व इतना बढ़ गया कि आबकारी विभाग अब चाह कर भी इन पर कार्रवाई नहीं कर रहा है और रही कसर आनंद के संरक्षण और आर्थिक लालच के कारण पूर्ति हो रही है । यह अवैध शराब माफिया बहुत ही आसानी से दोपहिया वाहनों पर भी अवैध शराब को आमजन तक आसानी से उपलब्ध करा रहे हैं और यदि कोई अवैध शराब माफिया बिना आनंद के की जानकारी के, यदि अवैध व्यापार प्रारंभ भी करता है तो आनंद उस पर कार्रवाई करवाता है और उसके बाद आनंद की सहमति के बाद ही यह अवैध माफिया अपना कारोबार संचालित कर सकता हैं । अवैध शराब कारोबारियों का और आनंद का फेविकोल से भी मजबूत जोड़ नजर आ रहा है । यह आनंद विगत कई वर्षों से इस जिले में बेखौफ होकर अपना कार्य कर रहा है लेकिन आबकारी विभाग को इसकी भनक तक नहीं है अवैध शराब कारोबारियों के बढ़ते कारोबार को देखते हुए ही विगत दिनों ही जयस संगठन ने भी इस सक्रियता को लेकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया था । वही वनवासी कल्याण परिषद अध्यक्ष मनोज अरोरा ने भी जिले में बढ़ते अवैध शराब कारोबार पर चिंता जताते हुए जल्द से जल्द इन माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए आवेदन देने की बात कही है साथ ही साथ यदि फिर भी कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन करने की बात भी कही है । आनंद के संरक्षण में जिला अवैध शराब माफियाओं की दौड़ में प्रथम स्थान की ओर अग्रसर होता हुआ नजर आ रहा ……?

अवैध शराब माफियाओं की सक्रियता को लेकर जिला प्रशासन को अवगत कराया जाएगा और कार्रवाई हेतु आवेदन भी दिया जाएगा , जिससे आज की युवा पीढ़ी को शराब की लत से बचाया जा सके ।

मनोज अरोरा, अध्यक्ष, वनवासी कल्याण परिषद, झाबुआ ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!