Connect with us

झाबुआ

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल नए शिक्षा सत्र से प्रारंभ।बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से विश्व स्तरीय शिक्षा दी जाएगी।

Published

on

झाबुआ —- मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले मे शिक्षा के क्षेत्र मे एक नया अध्याय जुडने जा रहा है। अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल इसकी शुरूआत कर रही है। इसी वर्ष 2022-2023 के शिक्षा सत्र मे विद्यार्थी प्रवेश ले सकते है। वर्तमान मे तहसील स्तर पर भी संस्था की शाखा संचालित हो रही है। उच्च स्तरीय सुविधाओं से तैयार यह स्कूल विद्यार्थीयों को श्रेष्ठ गुणवत्ता के साथ अंग्रेजी माध्यम मे शिक्षा प्रदान करेगा। जो कि शैक्षणिक विकास मे एक नींव का पत्थर साबित होगी।

प्रवेश पारंभ।
अंकुरम इंटरनेशन स्कूल से जुडी जानकारी फाउन्डर डा. लोकेश दवे, डायरेक्टर डां चारू दवे व प्रिंसीपल डा. रीतेश लिमये ने आज पत्रकार वार्ता मे दी। उन्होंने बताया कि शहर से लगे ग्राम (बिलीडोज) मे भव्य स्कूल बनकर तैयार हो चुका है। नविन शिक्षा सत्र 2022-2023 मे प्री नर्सरी से क्लास 7 वीं तक प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। अंग्रेजी माध्यम मे विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाएगी।

विद्यार्थीयों के लिए यह होगी सुविधाएं।
संस्था के फाउंडर डा. लोकेश दवे ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा व देखरेख के लिए पूरे स्कूल सीसीटीवी की निगरानी मे रहेगा। प्रदूषण मुक्त परिसर, जीपीएस के साथ स्कूल की बस सुविधा होगी, हर बस मे एक महिला परिचालक रहेगी, विद्यार्थीयों के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए आर.ओ. युक्त पीने के पानी की सुविधा , प्री-प्रायमरी मे एक क्लास मे दो शिक्षक होंगे, साथ ही बायोमेट्रीक उपस्थिति होगी। जिला मुख्यालय के साथ ही ग्राम बोरी, पारा, मेघगनर, पिटोल, कुंदनपुर, रानापुर, कल्याणपुरा सहित कई क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा का लाभ देने के लिए बस
सुविधा रहेगी।

पहली बार होगा ग्रुप इंश्योरेंस।
स्कूल की डायरेक्टर डां. चारू दवे ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी के बाद बच्चों के पालकों की चिंता को कम करते हुए जिले मे पहली बार होगा जब विद्यार्थीयों की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल मे पढने वाले बच्चों का ग्रुप इंश्योरेंस पाॅलिसी के तहत प्रत्येक बच्चे का एक लाख का बीमा स्कूल द्वारा करवाया जाएगा। जिसका प्रीमियम स्कूल ही जमा करवाएगा।

शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी।
संस्था के प्रिंसीपल डां. रितेश लिमये ने बताया कि बच्चों के लिए स्वच्छ क्लास रूम, लाइब्रेरी , कंम्प्युटर रूम सुविधाएं होंगी। बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ ही शारीरिक ओर मानसिक विकास को महत्व देते हुए शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियां भी स्कूल मे संचालित की जाएगी। जिससें विद्यार्थीयों का सर्वांगीण विकास हो सके।

यहां चल रही है शाखाएं।
अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल की शाखा जिले की राणापुर में वर्ष 2020 से संचालित हो रही है। शहर के बिलिडोज़ मे स्कूल भवन बनकर तैयार है एवं इस सत्र से संचालित होना है। अगले वर्ष से संस्था को सीबीएसई मान्यता प्राप्त हो जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!