Connect with us

झाबुआ

मेरे भोला हेै भंडारी… तकदीर मुझे ले चल महाकांल की बस्ती में – भजन संध्या में श्रोता झुम उठे

Published

on


शिवपार्वती के विवाहोपलक्ष्य पर उमापति के दरबार में हुई भजन संध्या, महिला संगीत एवं प्रश्न मंच का आयोजन


झाबुआ । स्थानीय विवेकानंद कालोनी स्थित उमापति महादेव मंदिर मे पिछल 21 फरवरी से प्रारंभ हुए शिव पावती विवाहोत्सव के आठवें दिन शिवप्रिया महिनला मंडल एवं उमापति महादेव महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिवरात्री की पूर्व संध्या पर विवेकानंद कालोनी मे उमापति महादेव के दरबार परिसर में भव्य भजन संध्या एवं महिला संगीत का अभिनव आयोजन किया गया । उमापति मंदिर के अध्यक्ष मनोज भाटी एवं ज्योतिश शिरोमणी पण्डित द्विजेन्द्र व्यास ने जानकारी दते हुए इस अवसर परननगर की ख्यातनाम संगीत स्वर लहरी पार्टी शारदा स्वर मंदिर म्यूजिक क्लास ग्रुप द्वारा रात्री 9 बजे से अर्धरात्री तक भगवान भोलेनाथ को समर्पित भजनों ने पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया । इस अवसर पर बडी संख्या में महिलाओं एवं नागरिकों ने भजन संध्या एवं महिला संगीत के कार्यक्रम में सहभागिता की ।
भजन संध्या का शुभारंभ चन्द्रराज शर्मा के गणेश वंदना ’’ तुम जो कृपा करो तो ’’ के साथ किया गया । लोगों ने गणेश वंदना सुन कर तालियों से भजन का स्वागत किया । वही महेशचन्द्र शर्मा द्वारा भोला नही माने’’ भजन की संगीतमय प्रस्तुति दी । महिलाओं ने इस भजन पर नृत्य कर अपनी भक्ति भावना प्रकट की । इसके अलावा सज रहे भोले बाबा… भजन चन्द्रराज शर्मा ने प्रस्तुत किया जिस पर पूरा माहौल शिवमय हो गया । वही मेरे भोला हेै भंडारी… तकदीर मुझे ले चल महाकांल की बस्ती में …. का सभी श्रोताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया । हर हर महादेव…. भजन पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया । वही श्री शिवाय नमस्त्युभ्यं शिवस्तुति की सभी ने काफी सराहना की । इसके अलावा कृष्ण भजन के अलावा पंछीडा से उडी ने जाजे,, भजन पर सभी महिलाओं ने जमकर गरबा रास किया । रात्री 1 बजे तक चली भजन संध्या में एक से बढ कर एक भजन प्रस्ुतत किये गये । प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, उद्योगपति मनोज भाटी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुए । संगीतमय इस कार्यक्रम में गायक संगीतकार, महेशशर्मा, चन्द्रराज शर्मा, सौरभ चैहान एवं राहूल गोस्वामी का सराहनीय सहयोग रहा ।
शिवप्रिया महिला मंडल प्रमुख सुश्री रूकमणी वर्मा एवं कीर्ति देवल ने भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती जी के विवाहोपलक्ष्य में अपने विचारव्यक्त किये तथा कार्यक्रम का संचालन किया । भजन संध्या के पूर्व सांयकाल 7-30 बजे से इस अवसर पर शिवपुराण पर आधारित प्रश्न मंच मनोहरसिंह राठौर द्वारा पुछे गये जिनके सटीक जवाब भी श्रोताओं ने दिये । वही शिवप्रिया मंडल एवं उमापति महादेव महिला मंडल द्वारा महिला संगीत मे आध्यात्मिक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति की भी उपस्थित जनों ने प्रसंशा की ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ16 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!