Connect with us

झाबुआ

नगर के वार्ड नम्बर 17 के भाजपा के वरिष्ठ भंवरसिंह राठौर एवं राजेन्द्र सोनी का किया सम्मान

Published

on


नगरमंडल की अभिनव पहल के तहत वरिष्ठजनों का हो रहा सम्मान
झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल झाबुआ द्वारा नगर के वरिष्ठतम भाजपा कार्यकर्ताओं का घर घर जाकर शाल श्रीफल से सम्मान किया जारहा है। भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी ने बताया कि नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक के नेतृत्व में व उपाध्यक्ष मितेश गादीया के मार्गदर्शन में नगर के वार्ड क्रमांक 17 में वरिष्ठ भाजपा नेता भंवरसिंह राठौर को उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा एवे अनुभव एवं पूर्व में किये गये कार्यो के लिये शाल श्रीफल से उनके निवास पर जाकर सम्मान किया गया । वही भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र कुमार सोनी के निवास पर जाकर पार्टी हित में उनकी सक्रिय भूमिका तथा पार्टी के प्रति समर्पण को लेकर तथा वर्तमान में भी उनकी भाजपा के लिये किये जारहे सकारात्मक भूमिका को लेकर उनके घर जाकर शाल श्रीफल देकर तथा माला पहिनाकर सम्मान किया गया । श्री अंकुर पाठक ने बताया कि पार्टी द्वारा पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण अभियान के रुप में मना रही है। इस दौरान कई कार्यक्रम का आयोजन कर समाजिक सेवा का कार्य किया जा रहा है। उन्हाने कहा कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं उनके मार्गदर्शन में नगर मंडल भाजपा के आधार को मजबुत करने तथा युवा वर्ग को प्रेरणा देने के लिये उक्त सम्मान समारोह सतत आयोजित कर रही हेै । इस अवसर पर मंडल महामंत्री जुवानसिंह गुण्डिया, मंत्री राजेश थापना, एवं किशोर थापा , सक्रिय सदस्य दीपक भागवत, आईटी सेल प्रमुख रवि थापा, एवं सदस्य राकेश उपस्थित रहे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!