Connect with us

झाबुआ

उमापति के दरबार में फागोत्सव का हुआ आयोजन

Published

on

झाबुआ से नयन टवली की खबर ✍️

बुजुर्ग महिलाओं के चरणों में सूखे रंग अर्पित कर सम्मान दिया
फाग के भजनों से महिलाओं ने भक्तिमय किया माहौल
झाबुआ ।

विवेकानंद कालोनी स्थित उमापति महादेव मंदिर में सांयकाल 4 बजे से शिवप्रिया महिला मंडल एवं उमापति महिला मंडल द्वारा फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर फागोत्सव कारंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया । फागोत्सव में होली के रसियों ने भगवान उमपति महादेव  के साथ फाग खेलकर होली की परंपरागत शुरुआत की। फाग के अवसर पर फूलों से भी होली खेली गई।  इस अवसर पर दोनो महिलामंडल की महिलाओं द्वारा ’’ होलीया में आये ससुराल होली खेली सजना’… फागुन मनायेगें रंग गुलाल से होली खेलेगें हम गिरधरगोपाल से ’’..होये होली खेलो, हे लक्ष्मी रो नाथ.., श्याम बजावत है रंग बीना….., कलँगी…., घड़ियालों…., आयो मोहरे महाराजा रो साथ…, तुझे किन होली खिलाई के गीत सेपूरा वातावरण फाल्गुनी हो गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान के दरबार में, फागोत्सव के साथ ही पुष्पवर्षा कर अपनी भक्तिभावना प्रकट की । 
इस  अवसर पर महिलाओ द्वारा एक दुसरे को अबीर गुलाललगाये गये । मंदिर मे बुजुर्ग महिलाओं के चरणों में गुलाल, अबीर एवं सूखे रंग लगाकरउनके प्रति सम्मान व्यक्त किया । सायंकाल महिलाओं ने भजन कीर्तन के बाद प्रसादी एवं साबूदाना खिचडी का वितरण किया । शिवप्रिया महिला मंडल एवं उमापति महिला मंडल ने  फागोत्सव को सफल बनाने पर सभी महिलाओं का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ22 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!