Connect with us

झाबुआ

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया रंगों का त्योहार होली।

Published

on



झाबुआ — अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक17 /03/2022 दिन गुरुवार को होली का त्योहार बनाया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया । प्रार्थना के पश्चात प्री प्राइमरी के बच्चों ने आज अपनी कक्षा की अंतिम परीक्षा दी। बच्चों की छुट्टियों की शुरुआत रंगो के त्योहार से हुई। जैसे ही बच्चों को यह मालूम हुआ कि विद्यालय में होली के त्यौहार का आयोजन किया गया है,बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आ गई और फिर बच्चों ने आपस में मिलकर एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा होली की शुभकामनाएं दी।
तत्पश्चात प्राइमरी के बच्चों की भी परीक्षा हुई । परीक्षा देने के बाद बच्चों ने होली का त्यौहार रंग बिरंगे गुलाल से हर्षोल्लास के साथ खेला। तथा होली के गीत में डांस भी किया। इस आयोजन में डायरेक्टर डॉ चारु लता दवे मैम तथा विद्यालय की शिक्षिका अश्विनी मैम , अर्चिता मैम ,प्रीति मैम, सुरभि मैम तथा वंशिका मैम ने भी गुलाल से तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को होली का महत्व बताया गया ।
होली एक ऐसा रंग बिरंगा त्यौहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म संप्रदाय जाति के बंधन खोलकर भाईचारे का संदेश देता है इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर गले लगते हैं और एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं तथा बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं।
भारत दुनिया में इकलौता ऐसा देश है जहां सभी धर्म के लोग एक साथ भाईचारा बनाकर रहते हैं।
होली एक ऐसा प्रसिद्ध त्यौहार है जिसे केवल हिंदू ही नहीं बल्कि सभी धर्म के लोग बड़े ही प्रेम और उल्लास से मनाते हैं। तथा बच्चों को सूखे रंग से होली खेलने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें पानी का दुरुपयोग ना हो।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!