Connect with us

झाबुआ

प्रवर्तक देव पूज्य श्री जिनेन्द्र मुनिजी मा.सा का चातुर्मास झाबुआ घोषित

Published

on

संपूर्ण जैन समाज में खुशी की लहर….

झाबुआ – इंदौर के कीमती गार्डन में पूज्य प्रवर्तक देव श्री जिनेन्द्र मुनि जी मा सा पूज्य श्री संयत मुनि जी मा सा आदि ठाणा संत एवम सती मंडल के सानिध्य में हजारो अणु भक्तो की उपस्थिति में जय गुरु उमेश के गगनभेदी नारो के बीच होली चातुर्मास घोषणा का कार्यक्रम संपन्न हुआ । स्थानकवासी जैन परम्परा अनुसार होली चातुर्मास में ही गुरुदेव के द्वारा अपने शिष्य संपदा के वर्षावास घोषित किए जाते है, इसी कड़ी मे पूज्य प्रवर्तक देव श्री जिनेन्द्र मुनिजी मा सा ने स्वयं का एवम आज्ञानुवर्ती संत सतीजी मा सा के वर्षावास स्थलों की घोषणा की । आपके चातुर्मास की विनती को लेकर आयोजन स्थल पर मालवा डूंगर निमाड़ गुजरात महाराष्ट्र सहित समूचे भारत वर्ष से अणु भक्तो द्वारा भावभरी विनंती रखी गई। कार्यकम में हजारो की संख्या में अनुयायियों ने भागीदारी की । आपने इस वर्ष श्री संघ झाबुआ पर अपनी महती कृपा करी ओर आप पूज्य श्री जिनेन्द्र मुनि जी मा सा व अणु वत्स संयत मुनि जी मा सा आदि ठाणा का वर्ष2022 का वर्षावास सूखे समधे सभी आगारों सहित झाबुआ घोषित किया एवं क्रमानुसार अन्य संत सती मंडल के वर्षावास की घोषणा भी आपने की।
झाबुआ श्री संघ से भी आज सैकड़ो की तादात में अणु भक्त इंदौर आयोजन में शामिल हुए श्री संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप जी रुनवाल ने श्री संघ की ओर से चार्तुमास की विनंती की ,गुरु चातुर्मास की स्वीकृति प्राप्त होते ही अणु भक्तो में हर्ष की लहर दौड़ गई और बधाई संदेशो का तांता लग गया।
आपने झाबुआ शहर में आज से 24 वर्ष पूर्व वर्ष 1998 में आचार्य श्री उमेश मुनिजी मा सा , पूज्य गरूदेव श्री रूपेन्द्र मुनिजी के साथ झाबुआ नगर में चातुर्मास किया था *

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!