Connect with us

झाबुआ

पिटोल चेक पोस्ट:-15 करोड़ 79 लाख ₹ का रिकार्ड तोड़ राजस्व वसूल कर, मध्यप्रदेश में नंबर वन पर रहा…

Published

on

झाबुआ- माननीय परिवहन मंत्री की राजस्व समीक्षा बैठक में प्राप्त कठोर निर्देशों के पालन में एवं परिवहन आयुक्त ग्वालियर और अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन ) के कुशल मार्गदर्शन में परिवहन चेक पोस्ट पिटोल प्रभारी अलीम खान के द्वारा , चालू वित्तीय वर्ष ,2021-2022 में रिकार्ड् तोड़ ,राजस्व वसूल किया गया । पिटोल बैरियर पर पदस्थ स्टाफ द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया और 15 करोड़ 79 लाख का रिकॉर्ड तोड़ राजस्व वसूल कर, मध्यप्रदेश में नंबर वन पर रहा । वही यह वसूली पिछले वर्ष की तुलना में करीब 27 % अधिक है ।

जानकारी अनुसार परिवहन मंत्री की राजस्व समीक्षा बैठक मे दिए गए निर्देशानुसार एवं परिवहन आयुक्त ग्वालियर और अपर परिवहन आयुत के निर्देशानुसार पिटोल प्रभारी अली खान द्वारा पदस्थापना के बाद से ही पिटोल चेक पोस्ट पर वाहनों को लेकर चेकिंग अभियान समय-समय पर चलाया गया । पिटोल चेक पोस्ट पर पदेन परिवहन अमले के द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में ओव्हरलोड वाहन, बिना परमिट या बिना टैक्स व काग़ज़ों की कमी को लेकर लगातार चेकिंग अभियान और चालानी कारवाई की गई । प्रभारी अलीम खान ने अपने मातहत स्टाफ़ के साथ परिवहन चेक पोस्ट पिटोल पर रिकार्ड तोड़ राजस्व की वसूली की । इस चैकिंग अभियान से ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्टर पर सख्त चलानी कार्यवाही होने से ट्रांस्पोटरो में हड़कंप मच गया । चेकिंग अभियान को लेकर घबराए कुछ ट्रक चालक या ट्रांसपोर्टरर द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर भी पिटोल बैरियर हो रही चेकिंग अभियान और कार्रवाई को लेकर चेकपोस्ट की झूठी शिकायते भी की । लेकिन प्रभारी अलीम खान ने अपने उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार यह अभियान लगातार चलाया और नियम अनुसार वाहनों पर कार्रवाई की । चेकिंग अभियान के दौरान चालानी कार्रवाई और अन्य धाराओ से 4 करोड़ 61 लाख 23 हजार ₹ का समझौता शुल्क वसूल किया गया । जबकी पिछले वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 2 करोड़ 5 लाख 37 हज़ार ₹ का समझौता शुल्क वसूल किया गया था । जो की पिछले वर्ष की तुलना में 124% अधिक है । वही चालू वर्ष 2021/2022 में 15 करोड़ 79 लाख ₹ का कुल राजस्व अर्जित किया गया है। जो की पिछले वर्ष 2020- 2021 की तुलना में 27% अधिक है। इस प्रकार पिटोल चेक पोस्ट इस रिकॉर्ड तोड़ वसूली के करने पर मध्यप्रदेश में नंबर वन पर रहा । प्रभारी अलीम खान ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशानुसार यह चेकिंग अभियान और चालानी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!