Connect with us

झाबुआ

नव वर्ष के स्वागत में शहरवासियों ने निकाली भव्य प्रभात फेरी ….शहर वासियों ने एक दूसरे को गले लगाकर दी बधाईया

Published

on

झाबुआ – नववर्ष के उपलक्ष्य में शहर वासियों ने निकाली भव्य प्रभातफेरी । हिंदू संस्कृति अनुसार गुड़ी पड़वा  पर्व पर नववर्ष का आगाज माना जाता है । गुड़ी पड़वा पर्व पर हिंदू नववर्ष उत्सव समिति द्वारा भव्य प्रभात फेरी का आयोजन को लेकर आह्वान किया गया था । सुबह करीब 7:30 बजे शहर के राजवाड़ा चौक पर हिंदू समाज से महिलाएं , युवा व पुरुष वर्ग एकत्रित हुए ।

सभी उपस्थित शहरवासियों ने एक दूसरे को गले लगाकर नव वर्ष के आगाज की शुभकामनाएं दी । इसके बाद प्रभात फेरी प्रारंभ हुई । सर्वप्रथम प्रथम पंक्ति में महिलाएं केसरिया झंडा लेकर ,  उसके बाद युवा पीढ़ी जयघोष लगाते हुए क्रमबद्ध तरीके से , इसके बाद शहर के प्रबुद्धजीवी वर्ग क्रमबद्ध पंक्ति में प्रभात फेरी का हिस्सा बने । प्रभात फेरी शहर के राजचौक से प्रारंभ हुई , जो शहर के मेन बाजार से होती हुई बस स्टैंड से पुनः थांदला गेट होते हुए लक्ष्मीबाई मार्ग  में होते हुए राजवाड़ा पर समाप्त हुई । प्रभात फेरी के दौरान सभी शहर वासियों ने जय जय सियाराम… वंदे मातरम  के जय घोष लगाए

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!