Connect with us

झाबुआ

विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं भाजपा के स्थापना दिवस के अंतर्गत सेवा सप्ताह के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने जिला चिकित्सालय में किया आयोजन, रोगियों एवं परिजनों को फल वितरण के साथ उनके हालचाल जाने

Published

on


निःशुल्क दवाई वितरण केंद्र एवं भारत आयुष्मान कक्ष का किया अवलोकन
झाबुआ। 7 अप्रेल, विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं भाजपा के स्थापना दिवस के अंतर्गत मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तीत गुरूवार को दोपहर 11 बजे से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सालय में आने वाले रोगियों और उनके परिजनों को फल वितरण के साथ उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। साथ ही चिकित्सालय में निर्मित भारत आयुष्मान कक्ष एवं सामने स्थित निःशुल्क दवाई वितरण केंद्र का अवलोकन कर यहां की सभी ने व्यवस्थाएं भी देखी।
जानकारी देते हुए भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अरविन्द दातला एवं जिला कोषाध्यक्ष डॉ. विजय मेरावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, पूर्व आईएसएस श्रीमती सूरज गुमानसिंह डामोर, भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक, मंडल महामंत्री एवं पार्षद जुवानसिंह गुंडिया, मंडल मंत्री राजेश थापा राजूभाई, किशोर भाबोर, मंडल कोषाध्यक्ष एवं पार्षद नरेन्द्र राठौरिया, मंडल उपाध्यक्ष अमित शर्मा, भाजयुमो के नगर मंडल अध्यक्ष शक्तिसिंह देवड़ा, महिलाओं मंे बसंती बारिया, रमा डोले, अंजलि मोहनिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर जिला चिकित्सालय मे आने वाले रोगियों और परिजनों, चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़े रहने वाले मरीजों के साथ वार्डों में भर्ती रोगियों के भी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें पोष्टीक आहार के रूप में फल का वितरण किया।
दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. बीएस बघेल एवं चिकित्सालयीन स्टॉफ भी मौजूद रहा। अतिथियों के साथ समस्त भाजपाईयों ने निःशुल्क दवाई वितरण केंद्र पर मरीजों को दी जाने वाली दवाईयांे की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेने के साथ ही भारत आयुष्मान कक्ष में भारत आयुष्मान कार्ड के फायदे के बारे में पात्र लोेगों को जानकारी भी दी। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में चिकित्सालय प्रबंधन की ओर से परिसर में सुंदर रांगोली का निर्माण किया गया। अंत में सभी के प्रति आभार भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अरविन्द दातला ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!