Connect with us

झाबुआ

अलीराजपुर वासियो के लिए खास खबर जुड़वायें, सुधरवायें या कटवायें नाम, मतदाता सूची से 🧾

Published

on

अलीराजपुर से नयन टवली की खबर ✍️

*वोटरलिस्ट सुधारपर्व को भी मनाएं अन्य धार्मिक पर्वो की तरह- सारिका घारू*

*मतदाता सूची में दावा आपत्ति की अंतिम दिनांक 11 अप्रैल -सारिका घारू*

*राज्य निवार्चन आयोग के सचिव बी एस जामोद के मार्गदर्शन में कायर्क्रम*
अलीराजपुर, 10 अप्रैल 2022 –
अगर आप इस साल 18 वर्ष के हो गये है और पंचायत या नगर निकाय की मतदाता सूची में आपके नाम में कोई कमी है तो आपके पास यह मौका है कि आप उसमें सुधार करवा सकते हैं। यह बात मध्यप्रदेश निवार्चन आयोग की सेंस गतिविधियों की राज्य स्तरीय ब्रांड एम्बेसडर सुश्री सारिका घारू ने मतदाता जागरूकता कायर्क्रम में कही।
सारिका ने बताया कि यह कायर्क्रम मध्यप्रदेश राज्य निवार्चन आयोग के सचिव श्री बी एस जामोद के मार्गदर्शन एवं राज्य सेंस गतिविधियों के उप सचिव डाॅ. सुतेश शाक्य के निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है।

सारिका ने जानकारी दी कि यदि आप 1 जनवरी या इससे पहले 18 साल के हो चुके हैं और आपका नाम स्थानीय निकाय की वोटर लिस्ट में मतदाता के रूप
में पंजीकृत नहीं है तो निर्धारित फॉर्म ईआर वन में जानकारी भरकर अपना दावा प्रस्तुत कर नाम जुड़वायें। यदि आपका नाम एक से अधिक स्थान पर है तो किसी एक स्थान से अपना नाम हटवायें इसके लिये तो फॉर्म
ईआर टू भरकर नाम कटवायें। यदि आपके नाम में या किसी विवरण में त्रुटि है तो फार्म ईआर थ्री भरकर उसमें सुधार करवायें।

सारिका ने संदेश दिया कि इस समय अनेक धर्मों के पर्व चल रहे हैं किसान भी व्यस्त हैं लेकिन वोटर लिस्ट सुधार पर्व को आप प्रदेशपर्व के रूप में लें और आप स्वयं मतदाता सूची में कमी होने पर सुधार करवायें साथ ही अन्य मतदाताओं भी को करें प्रेरित ताकि योग्य मतदाता मताधिकार से वंचित न रह जाये। ध्यान रखें अंतिम दिनांक 11 अप्रैल है।

वासुदेव वाणी की रिपोर्ट

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!