RATLAM
मानव सेवा के तहत श्री सत्यसाई सेवा समिति द्वारा शहर मे किया जारहा प्याउ का संचालन
-
झाबुआ11 months agoशिवदयाल सिंह गुर्जर होंगे झाबुआ के नए एसपी
-
झाबुआ5 years ago05 लाख की चोरी करने वाला बाबा के भेष में आया आरोपी झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”
-
झाबुआ7 years ago
बिना अनुमति भवन निर्माण कार्य करने पर नगर पालिका द्वारा दिया गया सूचना पत्र …….. ………. वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी…
-
झाबुआ4 years agoतेरापंथ धर्मसंघ की शासनमाता, साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी का महाप्रयाण……
-
झाबुआ5 years agoश्रीमती अंजु शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला अध्यक्ष नियुक्त
-
झाबुआ8 years agoजिला परिवहन कार्यालय झाबुआ की कहानी ========!!!!!!!!चंबल के डकैतों से भी ज्यादा लूटते हैं यह दलाल
-
झाबुआ5 years agoमोनिका नितेश कोठारी का मासक्षमण तप (31 उपवास) 3 अक्टूंबर को पूर्ण , 4 को पारणा…।
-
झाबुआ5 years agoपंचायत चुनाव के फॉर्म जारी किए निर्वाचन आयोग


श्री सत्यसाई सेवा समिति रतलाम द्वारा जहां कोरोना काल में जरूरत मंदों की सेवा के लिये अपनी सकारात्मक सेवाओं के माध्यम से भूमिका का निर्वाह किया गया , वही प्रतिवर्ष गर्मी के मौसम में भी जलसेवा जेसा पुनित कार्य करने मे समिति अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रही है। श्री सत्यसाई सेवा समिति के संदीप दलवी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रेल गुडी पडवा के शुभ अवसर से रतलाम नगर में महिला एवं शिशु स्वास्थ्य हास्पीटल में समिति द्वारा प्रतिदिन मानव सेवा के अनुठे प्रकल्प के तहत आर.ओ. के शीतल पानी की प्याउ संचालित की जारही है । प्रतिदिन अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ ही उनके परिजनो को सम्मान पूर्वक शीतल एवं शुद्ध जल पीलाया जारहा है । श्री दलवी के अनुसार समिति द्वारा प्रतिदिन रतलाम नगर में तीन स्थानों पर शीतल पेय जल निशुल्क प्रदाय किया जारहा है । हास्पीटल परिसर में स्थापित प्याउ में प्रतिदिन 1000 से अधिक लोगों को सम्मानपूर्वक पेयजल पिलाने के कार्य में सेवादल के सदस्यों द्वारा अपनी भूमिका का निर्वाह किया जारहा है । उन्होने बताया कि पूरे गर्मी के मौसम में जुलाई तक निशुल्क शीतल जल सेवा का कार्य जारी रहेगा ।