Connect with us

झाबुआ

वास्तव में ईश्वर की कृपा अर्जित करना है तो हम सभी को मानव सेवा जरूर करना चाहिए- निलेश मुणत समता युवा संघ ने बाल चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय में किया फलों का वितरण

Published

on


रतलाम । मानव सेवा एक ऐसा रास्ता है जिस पर चलकर हम बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। हमें दूसरों को भी मानव सेवा के मार्ग पर चलने की सलाह जरूर देना चाहिए, क्योंकि मानव सेवा का रास्ता जीवन में और इस दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है। यदि हमें वास्तव में ईश्वर की कृपा अर्जित करना है तो हम सभी को मानव सेवा जरूर करना चाहिए। उक्त विचार शुक्रवार को जैन समाज के पूज्य आचार्य श्री रामशांति मसा. की 70 वी जन्म जयंती के अवसर पर समता युवा संघ के अध्यक्ष निलेश मुणत ने शासकीय बाल चिकित्सालय एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य चिकित्सालय में 561 से अधिक मरीजों एवं एवं उनके अटेंडरों को फल वितरण के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कही ।
युव संघ के मंत्री अभिषेक रांका ने जानकारी देते हुए पूज्य आचार्य श्री रामशांति जी मसा. के 70 वें जन्म जयंती के अवसर पर समता युवा संघ ने मानव सेवा की भावना से शासकीय बाल चिकित्सालय एवं एमसीएच हास्पीटल में प्रत्येक भरती मरजी के अलावा बाह्य रेागी मरीजों , बच्चों एवं गर्भवती माताओं एवं प्रसूताओं को सेव फल का सम्मान पूर्वक वितरण किया गया । श्री रांका ने बताया कि पूज्य आचार्यश्री के सन्देशों एवं उनकी जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर समता युवा संघ द्वारा इस तरह के सेवा कार्य समय समय पर आयोजित किये जाते है। करीब 561 मरीजों को ताजे फलों का वितरण किया गया । उन्होने बताया कि पूज्य आचार्यश्री का कहना है कि मानव की सेवा निःस्वार्थ भाव से की जानी चाहिए। इसीलिए कहा गया है कि मानव सेवा ही माधव सेवा है।
पूज्य आचार्यश्री भी कहते है कि जैन धर्म का संदेश है जिओ और जीने दो। इसी कडी में समता युवा संघ भगवान महावीर के इन्ही संदेश का अनुसरण करते जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। साथ ही पुण्यलाभ भी ले रहे हैं।

टो 2
———————————————————–

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!