Connect with us

झाबुआ

डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कभी भी किसी जाति-धर्म के बीच नहीं किया पक्षपात -ः क्षेत्रीय सांसद जीएस डामोर…..डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान का आज संपूर्ण भारत कर रहा पालन -ः भाजपा जिलाध्यक्ष एलएस नायक

Published

on


जिला भाजपा एवं भाजपा मंडल झाबुआ की ओर से डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
झाबुआ। देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबडेकर की जयंती 14 अप्रेल, मंगलवार को स्थानीय डीआरपी लाईन स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क पर जिला भाजपा एवं भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा धूमधाम से मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मंें क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक एवं पूर्व विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल तथा भाजपा के पूर्व जिला कार्यालय मंत्री पं. महेन्द्र तिवारी उपस्थित थे।
सुबह 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में प्रारंभ में सभी ने अंबेडकर पार्क में स्थापित डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ वर्षों से पार्क में स्थापित बाबा साहेब की पूर्व प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बाद क्षेत्रीय सांसद जीएस डामोर ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने कभी भी किसी जाति-धर्म के बीच भेदभाव या पक्षपात नहीं रखा। कुछ अनुयायी उन्हें एक वर्ग विशेष का मानते है, लेकिन ऐसा नहीं है। वह सभी वर्ग, जाति, धर्म को साथ लेकर चले। आज उनकी जयंती पर हम उन्हें नमन कर श्रद्धासमुन अर्पित करते है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान का आज संपूर्ण भारत पालन कर रहा है। उनके संविधान में सभी को समानता का अधिकार दिया गया है। पूरा देश उन्हें मानता है। पूर्व विधायक श्री बिलवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर को बाबा साहब के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें भारत रत्न की उपाधि से भी नवाजा गया है। पूर्व जिला कार्यालय मंत्री पं. महेन्द्रकुमार तिवारी ने कहा कि बाबा साहब को मानने वाले पूरे देश में है। उनकी लोकप्रियता पूरे भारत में है। ऊंच नीच के भेदभाव से दूर होकर वह सभी को समान दृष्टि से देखते थे।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री तथा पार्षद जुवानसिंह गुंडिया ने माना। डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण अवसर पर भील जाति सेवा संघ अध्यक्ष अजय डामोर, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, युवा भाजपा नेता कल्याणसिंह डामोर एव भूपेश सिंगोड़ वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश शर्मा, भाजपा आईटी सेल संयोजक अर्पित कटकानी, आईटीआई जोबट के चेयमेरन यशवंत भंडारी, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, भाजपा मंडल झाबुआ उपाध्यक्ष अमित शर्मा एवं मितेश गादिया, मंडल मंत्री राजेश थापा, किशोर भाबोर, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपेश बबलू सकलेचा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री मयूर पंवार, जिला मंत्री हेमेन्द्र नाना राठौर, भायजुमो झाबुआ मंडल अध्यक्ष शक्तिसिंह देवड़ा, मनोज अरोरा, रमण कनेश, स्वीट गोस्वामी, भरत बामनिया आदि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!