Connect with us

झाबुआ

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ ने प्रश्न मंच प्रतियोगिता जीती’

Published

on

‘

झाबुआ —- श्री संकट मोचन सेवा समिति, हनुमान टेकरी, झाबुआ’ द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ की टीम ने पेचीदा प्रश्नों के बहुत ही शालीनता से शानदार जवाब देते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया ,तथा 14 अप्रैल की शाम को अपने नाम किया।
समिति के ओर से अंकुरम परिवार को पुरस्कार प्रदान कर ढेर सारी बधाइयाँ दी गईं। साथ ही प्रतियोगिता में उपस्थित श्रोताओं ने भी शुभकामनाएँ दीं।

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक डॉ. लोकेश दवे जी एवं भावसारजी ने ‘महाबली’ टीम के बच्चों को समिति की ओर से प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता में पाँच टीम ने हिस्सा लिया था जिनका नामकरण समिति की ओर से हनुमान जी के अन्य नामों पर पवनपुत्र, महाबली, रामदूत, रामेष्ट एवं मारुति रखा गया था। जिसमें अंकुरम परिवार की टीम का नाम ‘रामदूत’ था।

अंकुरम के प्रतियोगी सदस्य के रूप में डॉ. लोकेश दवे, डॉ. चारुलता दवे, धीरज खेड़े, राम लाल कुर्मी, जयेन्द्र सिंह चौहान, अश्विनी खेड़े, सीमा वागद्रे, एवं शारदा कुमावत उपस्थित हुए।

इस प्रश्न मंच में प्रतियोगिता के विषय कुछ इस तरह थे-
शहीद टंट्या मामा, शहीद पंडित चंद्रशेखर ‘आज़ाद’ , झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, संत श्री रविदास जी। सभी विषयों पर पाँचों समूहों को तीन-तीन राउंड का सामना करना पड़ा। राउंड वार विजेताओं मे टंट्या मामा पर अंकुरम को विजय मिली। इसके बाद सभी विषयों को मिला कर बज़र राउंड हुआ जिसमें गलत उत्तर देने पर 10 अंक की माइनस मार्किंग थी। इस पर भी अंकुरम ने सही ज़वाब देकर 10 अंक हासिल कर प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंकुरम के संस्थापक डॉ. लोकेश दवे जी, निर्देशक डॉ. चारूलता दवे जी एवं प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये जी ने अपनी टीम का ऐसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उत्साहवर्धन किया एवं विजेता होने पर बधाई प्रेषित की। शिक्षा, स्वास्थ, स्वास्थ की मूल भावना मे से संस्कार पर आधारित प्रतियोगिता मे अंकुरम टीम की जीत से मैनेजमेंट एवं विद्यालय परिवार मे हर्ष की लहर है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!