Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ग्राम अजन्दा में आयोजित शिविर में ग्रामीणों से हुए रूबरू

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

अलीराजपुर – कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में आज ग्राम अजन्दा में जन कल्याण षिविर आयोजित हुआ। षिविर में कलेक्टर सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं जानी तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के आवेदन के निराकरण की प्रगति की जानकारी ली। षिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित ग्रामीणों के 515 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 82 का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने षिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना में आवेदन सहित विभिन्न पेंषन योजनाओं हेतु आवेदन की पात्रताधाारियों से अपील की। उन्होंने कोविड टीकाकरण की डोज लगवाने तथा ग्राम में सिकलसेंस जांच कराए जाने संबंधित आव्हान किया। उन्होंने षिविर पूर्व ग्राम स्तर पर सर्वेक्षण के माध्यम से पात्रताधारियों के आवेदन प्राप्त करने और उनके निराकरण की विभाग वार समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित विभाग अधिकारी-कर्मचारी को निराकरण के निर्देष दिए। उन्होंने षिविर स्थल पर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई श्रम कार्ड आदि के बनाने की प्रक्रिया और प्रगति की जानकारी ली। कार्यक्रम को एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड ने संबोधित करते हुए उक्त षिविर के उद्देष्य पर प्रकाष डाला। जिला पंचायत सदस्य श्री इंदरसिंह चौहान ने ग्रामीणों को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उक्त योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास का निर्माण समय सीमा में पूर्ण करने की अपील हितग्राहियों से की। षिविर के आयोजन और प्रगति की जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मनीष भंवर ने दी तथा स्वागत उदबोधन दिया। षिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग सुश्री जानकी यादव, एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मनीष भंवर, ग्राम पंचायत अंजन्दा सरपंच सहित विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुखगण, ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। जनपद पंचायत सीईओ श्री भवंर ने बताया षिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों के 515 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 82 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई सुनिष्चित की गई। षिविर में विभिन्न आईसीडीएस, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, उ़द्यानिकी सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।  षिविर में वृद्धावस्था पेंषन, कल्याणी पेंषन, लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र हितग्राहियों का वितरित किये गए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!