Connect with us

RATLAM

21 अप्रैल से फिर शुरू होगी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा

Published

on

रतलाम/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के विवाह के लिए परिवारों को सहायता देने वाली लोकप्रिय मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना फिर से शुरू की जा रही है। कोरोना काल में यह स्थगित रही। अब बढ़ी हुई सहायता राशि और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ योजना प्रारंभ की जा रही है। योजना के प्रभावी संचालन के लिए सभी जिलों में संबंधित अमले को संवेदनशील होकर सक्रिय भूमिका निभानी है। सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी प्राप्त किया जाएगा। सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में 21अप्रैल को योजना में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान स्वयं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कन्या विवाह योजना को पुन: प्रारंभ किए जाने के संबंध में चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा प्राप्त की। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

योजना क्रियान्वयन में हो पूर्ण पारदर्शिता

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में पूरी तरह पारदर्शिता रहे। जन- प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हों, समितियों में जन-प्रतिनिधि शामिल रहें। सीहोर जिले का कार्यक्रम ऐसा होना चाहिए जो अन्य जिलों के लिए आदर्श बने। योजना काफी प्रशंसनीय रही है। इस नाते कार्यक्रम भी यादगार होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिन बेटियों के विवाह हो रहे हैं, उन्हें योजना में प्राप्त होने वाली सामग्री के साथ ही सामाजिक स्तर पर भी उपहार आदि देने की पहल सराहनीय है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!