Connect with us

झाबुआ

झाबुआ शहर मे जिला प्रशासन और नपा प्रशासन द्धारा अतिक्रमण हटाओ मुहिम शुरू की गई ।

Published

on

झाबुआ – जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शहर में अतिक्रमण हटाओ मुहिम प्रारंभ की गई । जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने सख्ती से मुहिम को प्रारंभ किया गया । अतिक्रमण हटाओ मुहिम को लेकर स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में ही करीब 600 से अधिक लोगों को नोटिस के माध्यम से इस मुहिम की सूचना दी थी तथा शहरवासियों से अपील भी की थी कि सभी स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटाए । नगर पालिका प्रशासन द्वारा अनाउंसमेंट के माध्यम से भी इस मुहिम की शुरुआत सूचना दी गई थी। सुबह करीब 11:00 बजे सर्वप्रथम शहर के सर्किट हाउस की ओर, कॉलेज रोड स्थित रोड के दोनों और अवैध रूप से लगाई गई घुमटीयो को जेसीबी से हटाया गया.। इसके बाद वहा नाले स्थित कुछ झोपड़ियों को जो अवैध रूप से बनाई गई थी उन्हें भी इस मुहिम के तहत हटाया गया । इसके बाद मुहिम बड़ा तालाब स्थित रोड के और आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे अवैध घुमटियो को रोड से हटाते हुए राजवाड़ा की ओर यह मुहिम बढ़ती गई । राजवाड़ा परिसर के बाहर फुटपाथ पर किसी निजी व्यक्ति का अधिपत्य होने को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित व्यक्ति द्वारा चर्चा की गई । तहसीलदार आशीष राठौर ने संबंधित व्यक्ति को शालीनता से समझाइश दी तथा बताया कि आपके द्वारा जो शेड लगाया गया है वह अनुचित है उसे हटाना होगा । संबोधीत वयक्ति तहसीलदार की बात से सहमति जताते हुए 1 घंटे का समय मांगते हुए स्वेच्छा से वहा से अतिक्रमण हटाने.की बात कही । मुहिम यहां से आगे बढ़ते हुए सज्जन रोड की ओर अग्रसर हुई जहां पर ट्रांसपोर्ट आदि का सामान यहां पर लोड होता है तथा यहां पर भी अवैध रूप से लकडी की बलिया और नेट लगाकर अतिक्रमण किया गया था । जिसे आज हटाया गया । कुछ घूमटी संचालकों ने यहां प्रशासन से वाद विवाद और तर्क किया । लेकिन प्रशासन ने इन सब बातों को नकारते हुए और समझाते हुए इसे अतिक्रमण की श्रेणी में बताते हुए हटाया गया । एकाध घूमटी संचालक ने स्वेच्छा से हटाने के लिए भी अपनी बात रखी । जिसे तहसीलदार और सीएमओ ने मानते हुए आगे बढ़ गए । मुहिम आगे बढ़ते हुए बुनियादी स्कूल से शहर के सिद्धेश्वर कॉलोनी होते हुए शनि मंदिर के आसपास अवैध रूप से लगाई गई घूमटी को हटाने के लिए पहुंचा । जहां प्रशासन ने सख्ती से यहां पर स्थित अतिक्रमण को हटाया । यहां पर कुछ महिलाओं द्वारा वाद विवाद भी किया गया और इस मुहिम को लेकर विरोध भी जताया । जब मुख्य बाजार में पोस्ट ऑफिस के पीछे चली अतिक्रमण मुहिम के दौरान व्यापारियों और प्रशासनिक अमले के बीच जमकर हुई बहस बाजी और तीखी नोकझोंक.। लेकिन नगर पालिका सीएमओ ने नियमों का हवाला देते हुए और अवैध रूप से लगाई गई घुमटीयों को हटाने की बात कही । कुछ महिलाओं ने मुहिम को लेकर प्रशासनिक महिला कर्मचारी के साथ धक्का-मुक्की बिजी लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा नियमानुसार अवैध अतिक्रमण को हटाया ।. मुहिम इसके बाद शहर के बस स्टैंड पर रोड के दोनों और दुकानों के बाहर लगे शेड, सायबान और अवैध अतिक्रमण को लेकर जेसीबी के माध्यम से उनको हटाया गया । कई व्यापारियों ने इस मुहिम को लेकर अपना विरोध दर्ज भी किया कराया , लेकिन जिला प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई की.। बस स्टैंड क्षेत्र में कई व्यापारियों ने मुहिम को आते देख स्वेच्छा से ही अपना अस्थाई अतिक्रमण भी हटा लिया ।

इसके बाद मुहिम के तहत बस स्टैंड के पीछे थोक सब्जी विक्रेताओं के द्वारा लगाए गए बड़े बड़े शेड और सायबान को भी जेसीबी के माध्यम से हटाया और कुछ व्यापारियों ने स्वेच्छा से । इसके बाद जिला अस्पताल चिकित्सालय के बाहर रोड के दोनों और मुहिम के तहत अवैध अतिक्रमण को हटाया गया ।जहां पर एक व्यक्ति द्वारा जेसीबी पर बैठकर अपना विरोध जताया.। उस व्यक्ति ने काफी देर तक जिला प्रशासन व नपा प्रशासन के अधिकारियों के साथ वाद विवाद और तर्क वितर्क किए । तथा किसी संबंधित व्यक्ति की घूमटी हटाने को लेकर भी अपनी बात बार-बार दोहराई । तब नगर पालिका सीएमओ और तहसीलदार ने शालीनता के साथ संबंधित व्यक्ति के साथ जाकर किसी विशेष घूमटी संचालक की गुमटी हटाने को लेकर संबंधित व्यक्ति को अपना अतिक्रमण हटाने की बात कही । तब घुमटी संचालक ने सहर्ष इस बात को स्वीकार कर लिया और घुमटी हटा ली ।इसके बाद जिला चिकित्सालय के आसपास मुहीम के तहत अतिक्रमण हटाया गया । और शाम को करीब 5:00 बजे शहर के जेल चौराहे पर मुहिम का प्रथम दिन समाप्त हुआ । सुबह से शाम तक की इस कार्रवाई में यह जरूर है कि कुछ विरोध जिला प्रशासन को झेलना पड़ा ।लेकिन इस मुहिम के तहत शहर के कई हिस्सों में अवैध अतिक्रमण हटने से रोड़ों पर जगह नजर आने लग गई है तथा तथा रोड काफी चोडे नजर आने लग गए हैं ।

शहर में फैला अतिक्रमण सख्ती से हटाया गया। शहर में अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी,मुहिम सतत जारी रहेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।
सोमेश मिश्रा-कलेक्टर-झाबुआ


पक्षपात की गुंजाइश है ही नहीं है आज से मुहिम शुरू की गयी है। आने वाले दिनों में भी यह मुहीम जारी रहेगी। दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई भी की जायगी। किसी भी तरह के पक्षपात की गुंजाइश है ही नहीं।
एलएन गर्ग-अनुविभागीय अधिकारी-झाबुआ।


सडकें ,गलियारे और सरकारी जमीन पर लोगों का अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा था और कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता ही होती आई थी। जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद थे। जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता था। बाजार में अतिक्रमण के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था। आए दिन विवाद होते रहते थे।। … एलएस डोडिया-मुख्य नगरपालिका अधिकारी-झाबुआ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!