Connect with us

DHAR

कमलनाथ के रतलाम आने के पहले कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका, ब्राहमण नेता ने छोड़ी पार्टी

Published

on

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद कांग्रेस ने रतलाम से करने का निर्णय लिया। इसकी वजह यह है कि 1977 से 2018 तक सिर्फ एक बार कांग्रेस यहां से जीती। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रतलाम २२ अप्रेल को आ रहे है, इसके पूर्व ही एक और बड़े ब्राहमण नेता ने पार्टी को टाटा – टाटा, बाय – बाय कर दिया है।

रतलाम.. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद कांग्रेस ने रतलाम से करने का निर्णय लिया। इसकी वजह यह है कि 1977 से 2018 तक सिर्फ एक बार कांग्रेस यहां से जीती। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रतलाम 22 अप्रेल को आ रहे है, इसके पूर्व ही एक और बड़े नेता ने पार्टी को टाटा – टाटा, बाय – बाय कर दिया है। बता दे कि कुछ दिन पूर्व ही महिला कांग्रेस की प्रवक्ता अदिति दवेसर ने कांग्रेस से त्यागपत्र दिया था, अब एक और नेता ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।
शहर में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ आगामी 22 अप्रेल को आ रहे है। कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष नाथ के दौरे की तैयारी ही कर रही है कि इसके पूर्व बड़ा झटका पार्टी को लगा है। प्रदेश कांगे्रस महिला प्रकोष्ठ की प्रवक्ता व 2013 में शहर से विधानसभा चुनाव लड़ी अदिति दवेसर ने पार्टी को अपना त्यागपत्र सौपा ही था कि एक और नेता ने पार्टी छोड़ दी है। पार्टी के श्रेष्ठीवर्ग अनुसार जहां दवेसर शहर में अपनी उपेक्षा से नाराज थी, वही एक और नेता जो त्यागपत्र दिया है उसमे उन्होंने लिखा है कि वे कांग्रेस से त्यागपत्र दे रही है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस ने अब तक त्यागपत्र मंजूर नहीं किया है व उनको मनाने के प्रयास शुरू हो गए है।
इधर संकट में पार्टी
शहर में चुनाव प्रचार करने आ रहे नाथ के दौरे के पहले ही पार्टी संकट में आ गई है। ब्राहमणों में बड़ी नेता के रूप में प्रसिद्ध व समाजसेवा के क्षेत्र में कई ख्याती प्राप्त दवेसर का पार्टी छोडऩे के निर्णय ने कांगे्रस को संकट में ला दिया था अब एक और ब्राहमण नेता ने पार्टी छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि दवेसर के बाद करीब 30 और बड़े नेता आने वाले दिनों में कांग्रेस का त्याग करने जा रहे है। नाथ के दौरे के पूर्व बबीता नागर के पार्टी छोडऩे से शहर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दे कि नागर पटरी पार क्षेत्र से पार्षद रही है व कांग्रेस में मुखर नेता के रुप में पहचान बनाई है। अब इस त्यागपत्र से कांग्रेस में एक और ब्राहमण नेता की कमी हो गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!