Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर विगत दिनों खटटाली में हुई चोरी का पर्दाफाश आरोपी से चोरी का माल हुआ बरामद 

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


अलीराजपुर, 22 अप्रैल 2022 – पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विगत दिवस थाना जोबट क्षेत्रान्‍तर्गत 31 मार्च 2022 को ग्राम छोटी खटटाली के हीरू डुडवे ने थाने पर सूचना दि कि, उसके घर के पीछे की दीवार से अज्ञात बदमाश घर के अन्‍दर घुसकर 1 किलो चांदी के जेवरात, 40 हजार रू0 नगद एवं कपडे, आधार कार्ड चुराकर ले गये थे, जिस पर थाना जोबट में अपराध क्रमांक 157/2022, धारा 380 भादवि का दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया। उक्‍त चोरी की बडी वारदात को पुलिस अधीक्षक के द्वारा गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपियों की धरपकड हेतु थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक दिनेश सोलंकी के नेतृत्‍व में टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा उक्‍त घटना के संबंध में लगातार प्रयास जारी रखे तथा अपने मुखबीर तंत्र से भी समन्‍वय बनाये रखा, जिसके परिणामस्‍वरूप पुलिस टीम को पता चला कि, ग्राम छोटी खटटाली निवासी माधु पिता नवलसिंह डुडवे एवं दिलीप पिता नुरला, निवासी ग्राम चमारबेगडा द्वारा चोरी छुपे चांदी बेचने की बात कर रहे हैं, जिस पर जोबट पुलिस टीम के द्वारा माधु व दिलीप को घेराबन्‍दी कर सख्‍ती से पूछताछ करनें पर इनके द्वारा स्‍वीकार किया गया कि हीरू डुडवे के घर में घुसकर इनके द्वारा चोरी कि गई थी। दोनों आरोपियों से इनके द्वारा चुराई गये 01 किलो चांदी के जेवरात एवं नगदी 30 हजार रू0 विधिवत जप्‍त किये गये। उक्‍त चोरी के आरोपियों की धरपकड में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक दिनेश सौलंकी के अधीनस्‍थ टीम के सदस्‍यों में चैकी प्रभारी खटटाली उनि रणजीतसिंह मकवाना, सउनि सुरेन्‍द्रसिंह सिसोदिया, प्रआर गरवरसिंह, प्रआर दिलीप, सैनिक संजय, सैनिक वीरेन्‍द्र का सराहनीय योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने चोरी की वारदात को ज्ञात करने के लिये जोबट पुलिस टीम को बधाई देकर विधिसम्‍मत पुरस्‍कृत करनें की घोषणा की है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!