Connect with us

अलीराजपुर

चन्द्रोखर आजाद नगर में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में 1627 व्यक्तियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ , सांसद प्रतिनिधि माधोसिंह डावर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला डावर ने शिविर का उदघाटन कर संबोधित किया

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


स्वास्थ्य मेले में मिली क्षेत्रवासियों को निःाुल्क स्वास्थ्य जांच, परीक्षण और दवाओं की सुविधा
अलीराजपुर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन चन्द्रोखर आजाद नगर में हुआ। चन्द्रोखर आजाद नगर में आयोजित विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में 1627 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवयक चिकित्सकीय परार्मा एवं दवाओं का वितरण किया गया। विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में बडी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहंुचकर स्वास्थ्य मेले का लाभ लिया। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि श्री माधोसिंह डावर एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला डावर एवं अन्य गणमान्यजन ने मां सरस्वती के चित्र का पूजन, दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पमाला अर्पित कर किया। स्वास्थ्य मेले को संबोधित करते हुए श्रीमती डावर ने कहा केन्द्र और राज्य सरकार उक्त मेले के माध्यम से आमजन तक स्वास्थ्य की बेहतर सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले के प्रत्येक विकासखंड में उक्त स्वास्थ्य मेले आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने अधिक से अधिक जिलेवासियों से उक्त स्वास्थ्य मेलों का लाभ लेने का आह्वान किया। स्वास्थ्य मेले को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि श्री डावर ने कहा स्वास्थ्य मेले में ग्रामीणों को कई सारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ एक स्थान पर मिल रहा है। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि किसी भी तरह की बिमारी की संभावना अथवा स्वास्थ्य संबंधित समस्या महसूस होने पर तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले। उन्होनंे आह्वान किया कि सिकलसेल एनीमिया की जांच कराए। डिजीटल हैल्थ कार्ड जरूर बनवाएं। स्वास्थ्य मेले में गणमान्यजन ने प्रत्येक काउंटर का अवलोकन भी किया। स्वास्थ्य मेले में बीएमओ डाॅ. मंजुला चैहान ने स्वास्थ्य मेले की रूपरेखा, उददेय पर प्रकाा डालते हुए उक्त स्वास्थ्य मेलों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील आमजन से की। उन्होंने कहा स्वास्थ्य मेले के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के साथ-साथ सिकलसेल जांच, आयुष्मान भारत योजना कार्ड, डिजीटल हैल्ड कार्ड जरूर बनवाएं जा रहे है। चन्द्रोखर आजाद नगर में आयोजित विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में 1627 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवयक स्वास्थ्य सेवाएं एवं दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न चिकित्सकों ने विभिन्न बिमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय, इलाज और शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य मेले में एसडीएम सुश्री किरण आंजना, डीआईओ डाॅ. एलडी फूंकवाल, डाॅ. संजय सोलंकी, डाॅ. अमित अजनार, संतोष सोलंकी, डाॅ प्रवीण वास्कले, डा.ॅ जयदीप जमींदार, डाॅ. योगिता अजनार, आयुष चिकित्सक डाॅ. फगूरे, डाॅ. नरेन्द्र चैहान, डाॅ. मदन मुजाल्दा, डाॅ. सपना राठी, आरबीएसके के डाॅ. गौरव नागर, डाॅ. बलराम गुर्जर, डाॅ. मीनाक्षी गवली, डाॅ. उर्मिला चक्रवर्ती सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित थे। मेले में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग स्टाॅफ ने सहयोग प्रदान किया। आभार डाॅ. फूंकवाल ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!