Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर चार पहिया वाहन दुर्घटना में 22 घायल, एक की मौत🚦

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे, जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल जाना
अलीराजपुर, 23 अप्रैल 2022 – थाना आम्बुआ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छोटा इटारा में 22 अप्रैल 2022 की शाम करीब 6 बजे तुफान गाडी क्रमांक जीजे 17 बीएन 5236 पलटने से उसमें सवार 22 लोग घायल हो गए तथा एक करीब 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घायलों में 14 बच्चें, 4 महिलाएं और 4 पुरूष है। सभी घायलों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय अलीराजपुर लाया गया। उक्त घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचवाया। उन्होंने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लेते हुए हर संभव इलाज के निर्देा दिए। उन्होंने उक्त घटना में मृतक एवं गंभीर घायलों को आर्थिक सहायता स्वीकृत संबंधित निर्देा भी दिए। उक्त वाहन दुर्घटना के घायलों में अंकेा पिता धना 12 वर्ष, अल्पेा पिता मगन 12 वर्ष, शेरू पिता प्रताप 14 वर्ष, गोपाल इडा 15 वर्ष, हितेा पिता दीवान 6 वर्ष, विजय पिता राजू 15 वर्ष, सुभान पिता रामसिंह 8 वर्ष, कमलेा पिता रामसिंह 4 वर्ष, रिंकू पिता दीवान 1 वर्ष, प्रवीण पिता दीवान 10 वर्ष, रविन्द्र पिता खेलसिंह 10 वर्ष, निलेा पिता गुमान 10 वर्ष, तारिा पिता गणपत 10 वर्ष, भंतर पिता कडिया 15 वर्ष, सविता पति दीवान 40 वर्ष, भंगडी पति गुमान 45 वर्ष, कना जालम 50 वर्ष, हीरबाई पति प्रताप 40 वर्ष, पप्पु जुवानसिंह 20 वर्ष, अजय प्रताप 20 वर्ष, दीवान प्रताप 35 वर्ष एवं प्रताप रतनसिंह 50 वर्ष है। उक्त घटना में इनेा पिता गुमान 14 वर्ष की मृत्यु हो गई। उक्त दुर्घटना में गंभीर घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री सिंह, एसडीएम जोबट श्री डीएन सिंह, एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड, एसडीएम चन्द्रोखर आजाद नगर सुश्री किरण आंजना सहित पुलिस कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर इलाज प्रारंभ कराया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ16 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ20 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!