Connect with us

अलीराजपुर

ग्राम घोंघसा में संध्याकालीन चैपाल का आयोजन हुआ

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


अलीराजपुर – शिक्षा विभाग एवं संस्था एजुकेट गल्र्स अलीराजपुर द्वारा साझी पहल से ग्राम घोंघसा में संध्याकालीन चैपाल का आयोजन रखा गया। चैपाल का शुभारंभ संस्था जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय नागर द्वारा किया गया। जहां 10वी व 12वी के परिणामों में उत्ष्ट स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। चैपाल में डीपीसी डाॅ केएम द्विवेदी ने भी अभिभावकों को बालिका शिक्षा हेतु प्रेरित किया। एपीसी श्री अविनाश वाघेला एवं एपीसी श्री एमएम जाटव ने शिक्षा सभी का अधिकार बताते हुए ग्रीष्मकालीन समय में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए गृह कार्य तथा उसे जाँचने हेतु शिक्षकों को निर्देश देने की बात कही। इस अवसर पर छात्राओं से पुस्तक वाचन भी करवाया गया एवं उन्हें पुरुस्त किया गया। संस्था के जिला प्रबंधक श्री अजय लावरे द्वारा संस्था के कार्यों व समुदाय सहयोग की जानकारी देते हुए बच्चों को नियमित स्कूल भेजने और अधिक से अधिक नामांकन करवाने हेतु अभिभावकों से अपील की गई। संध्याकालीन चैपाल के आयोजन में ब्लाक आफिसर रिया सिंह सहित अन्य वालेन्टीयर्स उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!