Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सभी धर्मों का समावेश होता है – संतोष वर्मा ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली के साथ वासुदेव वाणी की खबर ✍️

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की जिला स्तरीय समिति के पुनर्गठन के लिए गायत्री शक्तिपीठ के सत्संग भवन में बैठक आयोजित की गई बैठक में सर्वसम्मति से जिला समन्वय शिवराम वर्मा सचिव सरदार सिंह निगवाल कोषाध्यक्ष अशोक वाणी एवं सदस्य श्रीमती मधुबाला शर्मा भूर सिंह भिंडे बाबूलाल वाणी इंग्लिश तोमर सूर सिंह चौहान बनाए गए साथ ही समन्वय समिति का नामित सदस्य संतोष कुमार वर्मा शक्ति पीठ द्वारा नामित सदस्य डॉक्टर शिव नारायण सक्सेना एवं युवा मंडल द्वारा नामित सदस्य देवेंद्र सिंह भय डिया बनाए गए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2019 में जिले के विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय से 15240 छात्र छात्राओं ने अपनी भागीदारी की मेरिट में आए छात्र छात्राओं को तहसील स्तर जिला स्तर संभाग स्तर एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाता है साथ ही टॉप 10 छात्र छात्राओं को शांतिकुंज का अध्ययन भ्रमण समिति द्वारा करवाया जाता है भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सभी धर्मों से संबंधित प्रश्नों का समावेश होता है साथ ही पूछे गए प्रश्नों का समावेश विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछा जाता है यह बात समिति के पुनर्गठन पर जिले के समन्वयक संतोष वर्मा के द्वारा कहीं गई डॉक्टर शिव नारायण सक्सेना ने कहा हम संस्था प्रमुख एवं छात्र छात्राओं से रूबरू होंगे एवं परीक्षा संबंधी समझाएंगे बताएंगे तो छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ती चली जाएगी बैठक में मधुबाला शर्मा ने कहा परीक्षा में अधिक से अधिक छात्र छात्रा अपनी भागीदारी करें इस हेतु शासन से राज्य स्तर संभाग स्तर एवं जिला स्तर से आदेश प्रसारित होना चाहिए भूर सिंह भिंदे ने कहां हमें संस्था प्रमुख से अनुमति प्राप्त कर छात्र छात्राओं से चर्चा करना चाहिए भाबरा से आए नागर ने कहा हमें छात्र छात्राओं को ओएमआर सीट भरने की जानकारी छात्र छात्राओं को प्रार्थना के समय बताना चाहिए साथ ही नॉमिनल रोल भरने की जानकारी भी देना चाहिए ग्राम मुंडला से आए देवेंद्र सिंह भय डी या ने कहा जो भाई-बहन परीक्षा में रुचि रखते हो उन्हें ही टीम में शामिल करना चाहिए बैठक मे परीक्षा पूर्व की तैयारी पर चर्चा की गई साथ ही 29 एवं 30 मई दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शांतिकुंज जाने हेतु चर्चा की गई एवं परिजन जाने को तैयार हुए बैठक में जिला समन्वयक शिवराम वर्मा के द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत किया गया सचिव सरदार सिंह निगवाल ने आभार माना संतोष कुमार वर्मा के द्वारा शांति पाठ कर बैठक समाप्त की गई

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!