Connect with us

RATLAM

डा. विक्रांत भूरिया द्वारा सांसद श्री गुमानसिंह डामोर की छबि धुमिल करने तथा उन्हे बदनाम करने की साजिश को लेकर थाना प्रभारी झाबुआ को आवेदन सौपा बयान को तोड मरोड कर पेश करने वालों पर हो कठोरतम कार्यवाही

Published

on

झाबुआ । डा. विक्रांत भूरिया के द्वारा सांसद गुमानसिंह डामोर की गरीमा एवं उनकी छबि को धुमील करने को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेष कार्यसमिति के सदस्य ओम शर्मा , नगर मंडल अध्यक्ष झाबुआ अंकुर पाठक, भील सेवा संघ के अध्यक्ष अजयसिंह डामोर, भूपेश सिंगोड, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर द्वारा थाना प्रभारी संजय रावत, पुलिस कोतवाली झाबुआ को आवेदन सौप कर कहा कि विगत 28 अप्रैल को आलीराजपुर में क्षेत्रीय सांसद श्री गुमानसिंह जी डामोर द्वारा डी लिस्टींग को लेकर दिये गये बयान को डा. विक्रांत भूरिया, प्रदेशाध्यक्ष युवक कांग्रेस द्वारा उन्हे बदनाम करने के लिये बयान को तोड मरोड कर पेश करने से सांसद महोदय की गरीमा एवं उनकी छबि को जनता के बीच धुमिल करने का कुत्सीत प्रयास किया गया है तथा सांसद श्री डामोर को बदनाम करने की कोशिश की है । इसलिये डा. भूरिया एवं उन सभी लोगों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करके कठोरतम कार्यवाही की जावे । आवेदन में प्रस्तुत आवेदन की जांच कर जिन लोगों ने ऐसा कृत्य किया है उनके खिलाफ त्वरीत कार्यवाही करने की मांग की गई है । ज्ञातव्य है कि डा. विक्रांत भूरिया जिले एवं प्रदेश में कांग्रेस की गिरती साख एवं जनता को भ्रमित करने को लेकर आये दिन इस प्रकार की बयानबाजी करने के आदी हो गये हेै । यदि इनके इस प्रकार के कृत्यों को नही रोका गया तथा उनके विरुद्ध कार्यवाही नही होती है तो भाजपा आगामी कदम उठाने को बाध्य होगी ।

 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!