Connect with us

DHAR

राहुल गांधी नेपाल के नाइट क्लब में ड्रिंक्स पार्टी एन्जॉय करते दिखे।  भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में जमीन पर बैठ कर जैन मुनि प्रज्ञ सागर से आशीर्वाद लिया। यह है भारत की सनातन संस्कृति।

Published

on

सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस पार्टी का एक चिंतन शिविर 13 से 15 मई के बीच राजस्थान के उदयपुर शहर में होने जा रहा है। माना जरा है कि इस शिविर में राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। इससे देश की राजनीति में राहुल गांधी के महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। राहुल पहले भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे राहुल गांधी को पड़ोसी देश नेपाल के एक नाइट क्लब में आयोजित डिंक्स पार्टी में देखा गया। इस पार्टी में बड़े साइज की शराब की बोतलें रखी हुई हैं और पार्टी में शामिल लोग एन्जॉय कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी अपनी महिला मित्र सुमानिया उदास के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नेपाल में है। राहुल गांधी किसी विवाह समारोह की किस पार्टी में शामिल होते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत मामला है। जीवन जीने की अपनी अपनी शैली है। जब यदि महिला मित्र ने शादी की पार्टी नाइट क्लब में रखी है तो इसमें राहुल गांधी क्या कर सकते हैं। नाइट क्लब की पार्टी में जाना कोई अपराध नहीं है। कांग्रेस के अपने तर्क हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस के नेताओं को यह समझना चाहिए कि राहुल गांधी पिछले 20 वर्षों से एक जनप्रतिनिधि की भूमिका भी निभा रहे हैं। वे एक ऐसी पार्टी के अध्यक्ष है, जिसके देश में करोड़ों कार्यकर्ता हैं। यह माना कि नाइट क्लब की पार्टी में जाना कोई अपराध नहीं है। लेकिन फिर भी जनप्रतिनिधियों से अच्छे आचरण की उम्मीद की जाती है। कांग्रेस की सदस्यता देने से पहले यह स्वीकृति ली जाती है कि वह शराब का सेवन नहीं करता है। यानी कांग्रेस पार्टी में शराब को इतना बुरा माना गया है। अब यदि राहुल गांधी शराब की बड़ी बड़ी बोतलों के साथ नजर आएंगे तो राजनीति में चर्चा तो होगी ही।
राष्ट्रपति ने लिया जैन मुनि से आशीर्वाद:
भारत में संवैधानिक दृष्टि से राष्ट्रपति का पद सबसे बड़ा होता है। देश के इस सबसे बड़े पद पर रामनाथ कोविंद विराजमान हैं। इतने बड़े पद पर रहने के बाद भी कोविंद अपनी सनातन संस्कृति को नहीं भूले हैं। भारत का इतिहास गवाह है कि बड़े बड़े राजा-महाराजा, साधु संतों तपस्वियों आदि के समक्ष सिर झुकाते रहे हैं। 3 मई को दिल्ली में भगवान महावीर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला रखने के अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद ने सनातन संस्कृति की परंपरा को निभाते हुए जैन मुनि प्रज्ञ सागर से सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। आशीर्वाद लेने के लिए राष्ट्रपति जमीन पर बैठे, जबकि जैन मुनि अपने आसन पर विराजमान रहे। राष्ट्रपति की विनम्रता और श्रद्धा को देखते हुए जैन मुनि ने अपनी पवित्र पिच्छी उनके सिर पर रखी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नाइट क्लब की संस्कृति के मुकाबले भारत की सनातन संस्कृति कितनी प्रेरणादायक है। सनातन संस्कृति हमें एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा देती है।
S.P.MITTAL BLOGGER (04-05-2022)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ8 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!