Connect with us

अलीराजपुर

वरिष्ठ जन कल्याण समिति की बैठक हुई संपन्न ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


विगत दिवस स्थानीय गणेश मंदिर परिसर में वरिष्ठ जन कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में समिति के उद्देश्य एवं नवीन कार्यकारिणी के गठन के पश्चात इस अवधि में किए गए कार्यों पर सभी सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की इस अवसर पर समिति के संरक्षक डॉ शिव नारायण सक्सेना ने कहा समिति अपने उद्देश्य एवं कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में संकल्प के साथ कार्य करें
कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र वाणी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं अपने उद्बोधन में कहा नवीन कार्यकारिणी द्वारा अपने त्रेमास के कार्यकाल के दौरान पूर्व कार्यकारिणी द्वारा दशहरा मैदान में लगाए गए पौधों की एवं निंदाई एवं गुड़ाई करवाकर उन में पानी देने की व्यवस्था की गई एवं पौधों के आसपास अनावश्यक जमा घास आदि हटवा कर साफ सफाई करवाई गई इसी प्रकार पूर्व कार्यकारिणी द्वारा वर्ष 2019-20 एवं 2020-21का समिति का अंकेक्षण नहीं करवाया गया था उसे नवीन कार्यकारिणी द्वारा सीए से अंकेक्षण करवाया गया समिति द्वारा नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया गया साथ ही इसे अभियान के रूप में चलाने का सभी सदस्यों ने समर्थन किया शासन द्वारा आयुष्मान कार्ड से नागरिकों को जोड़ने में समिति के सदस्य अपनी अहम भूमिका निभाये इस आह्वान किया गया बैठक के दौरान डॉ शिव नारायण सक्सेना ने कहा गया कि पौधरोपण के दौरान ट्री गार्ड हेतु दान देने वाले सदस्यों के नाम की पट्टी या बोर्ड दशहरा मैदान पर लगाया जावे चर्चा के दौरान सदस्यों ने कहा कि समिति द्वारा दो माह में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जावे समिति के उपाध्यक्ष पीसी राठौर को इस हेतु अधिकृत किया गया समिति के मीडिया प्रभारी शिवराम वर्मा द्वारा अंकेक्षण रिपोर्ट एवं कार्यों का वाचन किया गया इस अवसर पर समिति के सह सचिव के पद पर सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र वाणी का चयन किया गया जिसका प्रस्ताव भूपेंद्र भदोरिया ने किया व समर्थन पीसी राठौर द्वारा दिया गया इस अवसर पर आर एस चौहान अर्जुन सिंह वर्मा गबूलाल वाणी एवं तुकाराम ढोले उपस्थित थे


अंत में समिति के सचिव भूपेंद्र सिंह भदोरिया ने सभी का आभार माना

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!