Connect with us

झाबुआ

डा.अरविंद दातला पुन: भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त

Published

on

झाबुआ – मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा भाजपा और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य को लेकर विभिन्न संगठनों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता और कार्यशैलीशैली अनुसार नियुक्तियां की जा रही है । इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा तथा मध्यप्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख की सहमति व भाजपा जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर डॉ अरविंद दातला को पुनः भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है । पूर्व में भी डॉ अरविंद दातला ने इसी पद पर चिकित्सा प्रकोष्ठ अंतर्गत दिए गए कार्यक्रमों को , दिए गए दिशा निर्देशानुसार निष्पादित किया और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए । डा दातला की कार्य के प्रति समर्पण भाव, सक्रियता और निष्पक्षता के कारण ही भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला झाबुआ के जिला संयोजक पद पर पुनः नियुक्त किया गया हैं । डॉ अरविंद दातला ने प्रदेश संगठन और जिला संगठन का आभार मानते हुए कहा कि जो दायित्व मुझे सौंपा गया है उसका पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वाहन करूंगा तथा सभी की सलाह, सहयोग और साथ से , समय में प्रकोष्ठ को और बेहतर पायदान पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ5 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!