Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर जिला गौरव दिवस के आयोजन 11 मई से 7 दिवस तक होंगे विभिन्न आयोजन 🇮🇳

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


अलीराजपुर – कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में अलीराजपुर जिला स्थापना दिवस 17 मई गौरव दिवस के आयोजन 11 मई से प्रारंभ होंगे। आयोजन के तहत 11 मई को सुबह 7 बजे 75 अमृत वन हेतु सामूहिक सहभागिता के साथ गढ्ढे खुदाई का कार्य किया जाएगा। 12 मई को जिला मुख्यालय पर सुबह 7 बजे आमंत्रण रैली का आयोजन होगा। जिसमें गणमान्यजन, अधिकारीगण, समाजसेवीगण गौरव दिवस के आयेाजन में सहभागिता हेतु आमजन से आह्वान करेंगे। 13 मई को सुबह 11 बजे जिला चिकित्सालय ट्राॅमा सेन्टर में जनप्रतिनिधिगण, मीडियागण एवं अधिकारी-कर्मचारीगण का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। 13 मई को समस्त ब्लाॅक स्तर पर सुबह 8 बजे तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयेाजन होगा। 13 मई को शाम 5 बजे से सुरेन्द्र उद्यान अलीराजपुर में व्यंजन मेला व प्रतियोगिता का आयेाजन होगा। इसी दिन यहां शाम 7 बजे से सुगम संगीत का आयोजन होगा। 14 मई को शाम 7 बजे सुरेन्द्र उद्यान में सांस्कृतिक आयोजन जिसमें भजन, लोकगीत एवं भगोरिया नृत्य का आयोजन होगा। 15 मई को रात 8 बजे से लाडली लक्ष्मी प्रीमियर लींग का आयोजन फतेह क्लब मैदान पर होगा। 16 मई को सुबह 7 बजे जिले में चिन्हांकिन स्थानों पर जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान की गतिविधि का आयोजन सामूहिक श्रमदान के माध्यम से किया जाएगा। 16 मई को जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 8 बजे से खेल परिसर अलीराजपुर में होगा। 16 मई को सुबह 11 बजे से जिलेभर की बालिकाओं की क्विंज प्रतियोगिता का आयोजन काॅलेज आडिटोरियम में किया जाएगा। 16 मई को शाम 5 बजे लोक नृत्य की प्रतियोगिता सुरेन्द्र उद्यान अलीराजपुर में आयोजित होगी। 17 मई को अलीराजपुर जिला स्थापना दिवस के तहत सुबह 6 बजे जिला मुख्यालय एवं समस्त ब्लाॅक मुख्यालय पर गौरव यात्रा का आयोजन होगा। गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम सुरेन्द्र उद्यान अलीराजपुर में आयेाजित होगा, जिसके तहत विभिन्न विभागों की प्रर्दानी सुबह 9 बजे से प्रांरभ होगी। इसी दिन शाम 5 बजे गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर जिले की विभूतियों, उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। गौरव दिवस के पूरे आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!