Connect with us

DHAR

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के परिवारों को13 मई को नवीन स्वीकृतियां तथा प्रथम किस्त की राशि जारी करेंगें

Published

on

जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम जुलवानिया में प्रस्तावित

रतलाम  . मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 13 मई को राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रदेश में 4 लाख आवासों की नवीन स्वीकृतियां एवं प्रथम किस्त की राशि सिंगल क्लिक द्वारा हितग्राहियों के खातों में जारी करेंगे। मुख्यमंत्री हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।

रतलाम के समीप ग्राम जुलवानिया में योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के सम्बन्ध में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा सोमवार शाम ग्राम जुलवानिया का भ्रमण किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम सुश्री कृतिका भीमावद आदि उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों से चर्चा की गई। ग्राम की जल समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही गांव में भूजल वृद्धि के लिए तालाब एवं चेक डैम निर्माण के लिए भी ग्राम पंचायत के सचिव को साइट चयन के लिए निर्देशित किया।

खुशियों की दास्तां –

उल्लेखनीय है कि ग्राम जुलवानिया में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राहियों द्वारा अपनी बेटियों के प्रति सम्मान का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। गांव में बनाए गए 41 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों का नाम उन परिवारों की बेटियों के नाम पर रखा गया है। गांव के श्री मुन्नालाल ने बताया कि विगत वर्ष गांव वालों ने सोचा कि हम प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनने वाले घरों का नामकरण अपने घर की बेटी के नाम पर करेंगे, सभी ने सहमति दी। वर्ष 2021 में योजना के तहत 41 आवास बने, आवासों की स्वीकृति भले ही घर के मुखिया के नाम पर दी गई लेकिन आवास का नामकरण घर की बेटी के नाम पर किया गया।

गांव के भ्रमण पर आए कलेक्टर ने भी बेटियों से चर्चा की। जुलवानिया में गांव की बेटियों ज्योति, सविता, लक्ष्मी आदि के नाम पर उनके घरों का नामकरण किया गया है। बेटियों के नाम घर के प्रवेश द्वार के समीप अंकित किए गए है। अपने घर का नाम स्वयं के नाम पर किए जाने से प्रसन्न ज्योति पवार ने कहा कि हमारे गांव ने सभी के लिए एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। बेटियों के प्रति यह सम्मान एक मिसाल है, गांव की अन्य बेटियों ने भी प्रसन्नता जताई। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!