Connect with us

अलीराजपुर

कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गौरव दिवस आयेाजन संबंधित बैठक आयेाजित बैठक में गणमान्यजन , मीडियाकर्मी , समाजसेवी , व्यापारीगण उपस्थित थे ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


अलीराजपुर – कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में अलीराजपुर जिला स्थापना दिवस गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु जनप्रतिनिधिगण, गणमान्यजन, विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों, महिला मंडल, मीडियाजनों के साथ आयोजन संबंधित बैठक आयोजित हुई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष अलीराजपुर में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने गौरव दिवस के पूरे आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होेंने 11 मई से 17 मई 2022 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि उक्त आयोजन पूरे जिलेवासियों का है। इसमंे सभी सहभागिता करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने सभी का आह्वान किया कि गौरव दिवस के तहत आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक जनमानस सक्रिय सहभागिता करें। बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधिगण, मीडियाकर्मियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अलीराजपुर श्री रितेा डावर सहित बडी संख्या में सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, मीडिया कर्मी उपस्थित थे। बैठक में सर्वानुमति से सभी ने सुझाव दिये कि 11 मई को आयोजित होने वाली आमंत्रण रैली में सभी सहभागिता करते हुए आमजन को भी पूरे आयोजन से जोडने का आह्वान करेंगे। अलग-अलग तिथियों में आयेाजित होने वाले कार्यक्रमों में बच्चें, महिला-पुरूष आदि पूरे उत्साह से सहभागिता करें। गौरव दिवस के अवसर पर 16-17 मई को घर-घर दीपक जलाए जाए। रंगोली बनाई जाए। साथ ही नगर के प्रमुख चैराहों पर आतिाबाजी की जाए। उक्त पूरे आयोजन में हर वर्ग के व्यक्ति सक्रिय सहभागिता करते हुए गौरव उत्सव के आयेाजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने में सहभागिता करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!