Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर जिला गौरव दिवस के तहत कल क्या होंगे कार्यक्रम देखिए शेड्यूल

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

अलीराजपुर जिला गौरव दिवस के तहत गौरव यात्रा 17 मई 2022 को सुबह 6 बजे आयोजित होगी

9 बजे से सुरेन्द्र उद्यान में विभागीय योजनाओं की प्रर्दानी लगेगी, 11 बजे से रोजगार मेला आयोजित होगा
सायं 5 बजे से गौरव दिवस का मुख्य आयोजन सुरेन्द्र उद्यान में आयोजित होगा

अलीराजपुर – अलीराजपुर जिला स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रुप में मनाया जा रहा हैं। गौरव दिवस के तहत 17 मई 2022 को सुबह 6 बजे से टंकी परिसर अलीराजपुर से गौरव यात्रा का आयोजन होगा। गौरव यात्रा में बडी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, नागरिकगण, विभिन्न समाज के प्रतिनिधिगण, समाजजन, व्यापारीगण, मीडियाजन, समाजसेवीगण, महिला मंडलों सहित जिलेवासियों से बडी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है। उक्त गौरव यात्रा टंकी परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। सुबह 9 बजे सुरेन्द्र उद्यान अलीराजपुर में विभिन्न विभागों की प्रर्दानी का आयोजन होगा। सुबह 11 बजे से सुरेन्द्र उद्यान अलीराजपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन भी रखा गया है। शाम 5 बजे सुरेन्द्र उद्यान अलीराजपुर में गौरव दिवस का मुख्य आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर जिले के विकास तथा यहां की संस्कृति, कला, खेल, साहित्य, समाजसेवा आदि क्षेत्र में विोष प्रयास करने तथा योगदान देने वाले व्यक्तियों तथा संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। गौरव दिवस के मुख्य आयोजन में म.प्र. शासन में मंत्री औद्योगिक नीति एवं निवेा प्रोत्साहन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता चैहान, विधायक जोबट क्षेत्र श्रीमती सुलोचना रावत, विधायक अलीराजपुर क्षेत्र श्री मुकेा पटेल सहित माननीय जनप्रतिनिधिगण की गरीमामय उपस्थिति में अलीराजपुर जिला गौरव दिवस का मुख्य आयोजन होगा। अलीराजपुर जिले के गौरव उत्सव के तहत सप्ताह पर आयोजित हुए कार्यक्रम में आयेाजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी मुख्य आयेाजन के दौरान अतिथिगण के द्वारा प्रदान किये जाएंगे। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि अलीराजपुर जिला गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों में बडी संख्या में सम्मिलित होकर उक्त आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में सहभागी बनें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ15 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!