Connect with us

झाबुआ

राष्ट्रीय डेंगू दिवस 16 मई 2022’’ के अन्तर्गत जन-जागरूकता रैली का आयोजन

Published

on



झाबुआ, 17 मई 2022। ’’राष्ट्रीय डेंगू दिवस’’ 16 मई 2022 के आयोजन के अन्तर्गत जिला स्तर पर डेंगू रोग के बचाव संबंधी जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से डेंगू रोग को ध्यान में रखते हुए जन समुदाय में डेंगू रोग की बीमारी के कारण, लक्षण एंव उनसे बचाव के संबंध में जन-जागृति लाकर रोग की रोकथाम की जानकारी दी गई। जन-जागरूकता रैली को मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी जिला झाबुआ, डॉ.जे.पी.एस .ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। जागरूकता रैली स्थानीय झाबुआ शहर के राजवाड़ा चौक से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से निकलकर रैली द्वारा डेंगू रोग के नियंत्रण संबंधी प्रचार-प्रसार,पोस्टर,एंव पम्पलेट्स का वितरण किया गया । जिला चिकित्सालय परिसर में डेंगू रोग की जागरूकता के संबंध में मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी जिला झाबुआ द्वारा शपथ दिलाई गई । शपथ समारोह में चिकित्सक, स्वास्थ्य पदाधिकारी गण, पेरामेडिकल स्टॅाफ अधिकारीगण, कर्मचारीगण एंव प्रशिक्षणार्थी (जी.एन.एम/बीएसी) उपस्थित रहे ।
दिनांक 09 मई 2022 से 23 मई 2022 की अवधि में डेंगू बीमारी से बचाव एंव जन-जागरूकता पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा हैं, जिसमें ब्लाक स्तर एंव ग्रामीण क्षैत्रों में विभिन्न गतिविधियां जैंसे एलएलआईएन (किटनाशक उपचारित मच्छरदानी) का उपयोग रात में एंव दिन में सोते समय किया जाना, शहरी उषा, एवं आशाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षैत्रों में डेंगू रोग से बचाव संबंधी नारे लेखन,घरों के पास मच्छरजन्य परिस्थितियों का समाप्तिकरण ,नगरपालिका/नगर परिषद से सम्पर्क कर कचरा वाहन में डेंगू रोग के नियंत्रण हेतु ऑडियों का प्रदर्शन, क्षैत्रीय कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन समुदाय को प्रेरित करनें हेतु एडिज मच्छर की उत्पत्ति स्थल जैसे टायर,पानी की टंकी,नांद, मटके, कूलर,सीमेट की टंकी,गमले आदि से प्रति सप्ताह पानी की निकासी करवाना, तथा सोश्यल मिडिया के माध्यम से फेसबुक/ट्वीटर,व्हाट्सएप ग्रुप पर मेसेस करना इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जावेगी ।
’’राष्ट्रीय डेंगू दिवस’’ 16 मई 2022 को आयोजित रैली में जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ.एस.एस.गडरिया, डॉ.एस.एस.चौहान, एनेस्थेस्थिया, जिला चिकि.झाबुआ, डॉ. राहुल गणावा, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी श्री डी.एस.सिसोदिया, श्री जितेन्द्र बघेल, व्हीबीडी जिला सलाहकार ,सहायक मलेरिया अधिकारी श्रीमती किरण मंडलौई, जनरल नर्सिग प्रशिक्षण केन्द्र की प्राचार्य,सिस्टर टयुटर एंव प्रशिक्षणार्थी (जी.एन.एम/बीएसी) उपस्थित रहें ।
अतः जन-समुदाय से अपील है कि अपने घरों में मच्छर जाली लगावें,नीम का धूंआ करें,घरों के कंटेनरों की नियमित रूप से साफ-सफाई करें। घरों की छतों पर बेकारर टायर,फुलदान,में अनावश्यक जमा पानी की निकासी करें। बुखार आने पर खून की जांच अवश्य करावें ताकि मच्छर जनित बीमारी होने से बचा जा सके।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!