Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर जिला गौरव दिवस – पूरे उत्साह के साथ निकली गौरव यात्रा

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी, समाजसेवी, नागरिकगण उपस्थित हुए


अलीराजपुर – अलीराजपुर जिला गौरव दिवस के तहत गौरव यात्रा का आयोजन हुआ। टंकी मैदान अलीराजपुर से गौरव यात्रा प्रारंभ हुई। गौरव यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता चैहान, कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन, सांसद प्रतिनिधि द्वय श्री नागरसिंह चैहान, श्री माधोसिंह डावर, नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष श्री रितेश डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वकीलसिंह ठकराला सहित बडी संख्या में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिगण, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधिगण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण आदि सम्मिलित थे। बैंड बाजों के साथ गौरव यात्रा टंकी मैदान से प्रारंभ हुई। गौरव यात्रा में सम्मिलित सभी गणमान्यजन को व्यापारी संघ द्वारा सम्मान स्वरूप पगडी प्रदान की गई। गौरव यात्रा का विभिन्न जगह नागरिक गण ने शीतलपेय से स्वागत किया। गौरव यात्रा में सम्मिलित युवाओं ने जोरदार नृत्य और राष्ट्रभक्ति के नारे लगाकर यात्रा में उत्साह का संचार किया। यात्रा बस स्टैंड, नीम चैक, झंडा चैक, रामदेव मदिर चैराहा, चांदपुर रोड होते हुए दाहोद नाका टंटिया मामा चैराहे पर समापन हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न समाज, संगठनों एवं व्यापारीगण ने अलीराजपुर जिला बनाए जाने के महत्व और जिला बनने के बाद से हुए विकास की बात कही। दाहोद नाका पर गौरव यात्रा के समापन अवसर पर संबोधित करतंे हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता चैहान ने कहा अलीराजपुर जिला गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित आयोजनों ने पूरे आयोजन से जिलेभर को जोडने का कार्य किया। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने कहा अलीराजपुर जिला गौरव दिवस के तहत पूरे एक सप्ताह तक जिले में कई आयोजन हुए। उक्त आयेाजनों एवं खेल गतिविधियों से जिलेभर में प्रतिभाशाली बच्चों को आगे आने का अवसर मिला। उन्होंने कहा जिले में लगातार खेल गतिविधियों के आयेाजन के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे लाने के प्रयास किये जाएंगें। उन्होंने कहा अलीराजपुर जिला तेजी से विकास कर रहा है। जिला ने प्रदेश स्तर पर प्रगति के सौपानों को छू रहा है। प्रशासन जिलेवासियों तक शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी तरीक से पहंुचाने के लिए प्रतिबद्ध है।  पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने कहा जिले में सोशल पुलिसिंेग के द्वारा आमजन के बीच सकारात्मक भाव पैदा करते हुए पुलिस लगातार सकारात्मक रूख के साथ जिलेवासियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। कार्यक्रम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन ने संबोधित किया। सांसद प्रतिनिधि श्री नागरसिंह चैहान ने कहा जिला बनने के साथ ही अलीराजपुर जिले में प्रगति के पथ पर तेज गति पकडी। यहां सडकों का जाल बिछाया गया। गांव-गांव बिजली पहुंच रही है। सिंचाई के साधन और परियोजनाएं लाए। स्वास्थ्य शिक्षा, सिंचाई के साधनों में जिला तेजी से आगे बढ रहा है। सांसद प्रतिनिधि श्री माधोसिंह डावर ने कहा जिले में प्रकृति प्रचुर मात्रा है। यहां शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी कियान्वयन से विकास नजर आता है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर टंटिया मामा की प्रतिमा पर सभी गणमान्यजन ने माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम को श्री किशोर शाह, श्री संतोष थेपडिया, मुस्तान मर्चेंट, श्री राजेश राठौर सहित अन्य समाजजनों ने संबोधित किया। गौरव यात्रा में बडी संख्या में नागरिकगण, गणमान्यजन आदि उपस्थित हुए। अंत में आभार एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!