Connect with us

DHAR

शहर में जहां जल संकट रहेगा, उस वार्ड प्रभारी के विरुद्ध होगी कार्रवाई —— कलेक्टर ने शहर में जलापूर्ति की समीक्षा की

Published

on

रतलाम / नवागत कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने रतलाम शहर में जलापूर्ति की समीक्षा की। निगम द्वारा किए जा रहे इंतजामों की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सभी नगरवासियों को नियमित रूप से जल उपलब्धता सुनिश्चित करें। किसी भी वार्ड में जल संकट पाए जाने पर उस वार्ड के प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया, एसडीएम श्री संजीव पांडे  के अलावा निगम के कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री, उपयंत्री आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने शहर की आबादी वार्डों की संख्या निगम के संसाधनों धोलावाड़ में जल उपलब्धता, शहर में हैंडपंपों, ट्यूबवेल की उपलब्धता आदि जानकारी प्राप्ति की। जानकारी लेने के बाद कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम के पास संसाधनों की कमी नहीं, पानी भी पर्याप्त उपलब्ध है परंतु प्लानिंग का अभाव है। इस कारण कई हिस्सों में संकट देखने में आया है। बताया गया कि अधिक समस्या शहर के आउटर भाग में है, इसमें सैलाना रोड, करमदी रोड आदि सम्मिलित हैं। वर्तमान में 47 एमएलडी की प्रतिदिन आवश्यकता है परंतु सप्लाई अधिकतम 31 एमएलडी की हो रही है।

कलेक्टर ने कहा कि किसी भी स्थिति में समस्त आमजन को जल उपलब्धता सुनिश्चित करना है, इसके लिए तत्काल प्लान तैयार करें। निगम के कार्यपालन यंत्री श्री व्यास, श्री शेख, श्री आचार्य प्लान तैयार करके बताएं। वार्डवार आकलन करें, संकटग्रस्त हिस्सों में टैंकरों की संख्या बढ़ाएं। कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं शहर में फील्ड की स्थिति देखेंगे।

स्‍वास्‍थ्‍य मेले के दौरान मरीजों को स्‍वास्‍थ्य सेवाऐं प्रदान करें : कलेक्‍टर श्री नरेन्‍द्र सूर्यवंशी

स्‍वास्‍थ्‍य मेले का आयोजन 25 एवं 26 मई को मेडिकल कॉलेज में

रतलाम 19 मई 2022/ जिले में जिला स्‍तरीय स्‍वास्‍थ्‍य मेले का आयोजन 25 एवं 26 मई को मेडिकल कॉलेज रतलाम में किया जाएगा। इस संबंध में पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्‍टर श्री नरेन्‍द्र सूर्यवंशी तथा विभागीय अधिकारियों के साथ अंतर्विभागीय समिति की बैठक न्‍यू कलेक्‍ट्रेट परिसर पर आयोजित की गई।

कलेक्‍टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देशित किया कि मेले के दौरान चिन्हित मरीजों की लाईन लिस्टिंग अनुसार मरीजों को स्‍वास्‍थ्‍य मेले की दिनांक स्‍थान एवं समय की जानकारी आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के माध्‍यम से प्रदान की जाए। मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसका विशेष ध्‍यान रखा जाए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, एसडीएम रतलाम शहर, एसडीएम रतलाम ग्रामीण, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेन्‍द्र गुप्‍ता, सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर, आइएमए जिला इकाई अध्‍यक्ष डॉ. बी.एल. तापडिया, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्‍हा, डॉ. प्रमोद प्रजापति एवं अन्‍य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

बैठक में प्रस्‍तुतीकरण देते हुए डीपीएम डॉ. अजहर अली ने बताया कि जिले में विभिन्‍न विकासखंडों में अप्रैल माह में स्‍वास्‍थ्‍य मेलों का आयोजन किया गया था। विकासखंड स्‍तरीय मेलों में कुल 3353 मरीजों को जिला स्‍तर पर रेफर किया गया था। जिला स्‍तरीय मेले के दौरान उपरोक्‍त चिन्हित एवं अन्‍य गंभीर बीमारियों के मरीजों को जॉच उपचार एवं दवाईयां प्रदान की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि मेले में विभिन्‍न चिकित्‍सा विशेषज्ञों द्वारा सेवाऐं प्रदान की जाएगी। मेले में कैंसर के मरीजों, ह्रदय रोग के गंभीर मरीजों, डायबिटीज के मरीजों, स्‍त्री रोग के मरीजों, गर्भवती  माताओं, बच्‍चों एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के व्‍यक्तियों की स्‍वास्‍थ्‍य जॉच, दंत रोग, सर्जरी के गंभीर मामलों के मरीजों, मानसिक रोगों, टीबी के मरीजों, मेडिसीन संबंधी विशेषज्ञता आधारित स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण, जन्‍मजात विकृतियों के 18 वर्ष से कम आयु के मरीजों, गंभीर नेत्र रोग एवं सभी प्रकार की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाऐं प्रदान की जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!