Connect with us

झाबुआ

Cyber awareness program” नवागत पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री अरविंद तिवारी द्वारा जिले में सायबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता

Published

on


दिनांक 20.05.2022
“Cyber awareness program” नवागत पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री अरविंद तिवारी द्वारा जिले में सायबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता हेतु Cyber awareness program आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के पालन में आज दिनांक 20.05.2022 को माँ त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नंसिग में उनि रामसिंह मालवीय, आर. 552 महेश प्रजापति, आर. 685 सत्येन्द्र सिंह, आर. सुरेश बघेल द्वारा उपस्थित 150 से अधिक बालक-बालिकाओं को सायबर अवेयरनेस के बारे में जानकारी दी। ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए कुछ साइबर सुरक्षित प्रथाओं का पालन करना आवश्यक होता है, जिनके बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साथ यातायात के नियमों के बारे में बताया गया एवं सायबर क्राईम से सावधान रहने के संबंध में पेंपलेट की दिये गये। सायबर एडवाइजरी :-

  1. कभी भी लॉटरी या इनाम के झांसे में किसी को अपनी जानकारी शेयर न करे।
  2. किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा बैंक संबंधी जानकारी जैसे उपयोगकर्ता का आईडी पासवर्ड /ATM कार्डनंबर /पिन /CVV नंबर/ OTP नंबर आदि मांगे जाने पर प्रदाय ना करें। बैंक कभी भी फोन पर बैंक संबंधी जानकारी नहीं मांगते हैं।
  3. गूगल के माध्यम से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के लिए अधिकृत वेबसाइट को ही चुने।
  4. अनजान लिंक पर क्लिक न करे।
  5. सोशल मीडिया पर प्रोफाइल पिक्चर को लॉक व सिक्योर करके रखे।
  6. कभी भी 2 स्टेप वेरीफिकेशन चालू रखे।
  7. बैंकिंग App में लॉक लगा के रखे।
  8. अनजान एप्प को Play Store के अलावा दूसरे प्लेटफॉर्म से डाउनलोड न करे।
  9. किसी भी अनजान एप्प को मोबाइल की (जैसे गैलरी, कॉन्टेक्ट, लोकेशन) परमिशन न दे।
  10. ट्रांजैक्शन करते समय किसी भी रिमोट एक्सेस एप जैसे टीमव्यूअर/एनीडेक्सआदि को मोबाइल में इंस्टॉल ना करें।
  11. नौकरी की ऐसी पेशकश से बचे जिसमें आपको पैसे जमा करने के लिए कहा जा रहा हो।
  12. किसी को भी अपना मोबाइल न दे।
  13. फेसबुक और व्हाट्सएप मैसेंजर का उपयोग कर युवक/युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर, की जा रही फिरौती की मांग से बचे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!