Connect with us

DHAR

आकांक्षी विकासखण्डों का होगा समुचित विकास—— प्रदेश के 50 चयनित आकांक्षी विकासखण्डों के संबंध में निर्देश जारी——- रतलाम का ग्राम बाजना -झाबुआ के थांदला, मेघनगर, रानापुर एवं रामा भी योजना में शामिल 

Published

on

रतलाम / मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश के चयनित आकांक्षी विकासखण्डों के समुचित विकास के लिए आकांक्षी विकासखण्ड योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के उद्देश्य से प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। योजना, आर्थिक सांख्यिकी विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं कि प्रभारी अधिकारी अपने विकासखण्ड का तुरंत दौरा करें तथा निर्धारित संकेतकों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर राज्य नीति एवं योजना आयोग को प्रस्तुत करें।

आकांक्षी विकासखण्ड योजना में लोक स्वास्थ्य, महिला-बाल विकास, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सहकारिता, पशुपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, नगरीय विकास, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित संकेतकों के आधार पर विकास का मूल्यांकन किया जाता है।

आकांक्षी विकासखण्ड योजना में प्रदेश के चयनित 50 विकासखण्डों में मुरैना जिले का पहाडगढ़, भिण्ड का गोहद, शिवपुरी के पिछोर एवं कोलारस, टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर, जतारा, फलेरा एवं बलदेवगढ़, पन्ना का शाहनगर एवं अजयगढ़, सतना के मझगवां एवं रामपुर बघेलान, रीवा के सिरमोर, जवा एवं हनुमना, शहडोल के पाली 1 एवं जयसिंह नगर, रतलाम का बाजना, झाबुआ के थांदला, मेघनगर, रानापुर एवं रामा, धार के निसरपुर, गंधवानी, बाघ, तिरला एवं डही, खरगोन के झिरन्या एवं भगवानपुरा, मंडला के नारायणगंज, निवास, बिछिया, मवई एवं घुघरी, अनूपपुर का पुष्पराजगढ़, अलीराजपुर के सोंडवा, उदयगढ़, अलीराजपुर एवं कट्ठीवाड़ा, श्योपुर का विजयपुर, श्योपुर एवं कराहल, उमरिया के मानपुर एवं पाली, कटनी के विजयराघोगढ़, रीठी एवं ढीमरखेड़ा और डिंडोरी जिले के बजाग, मेहंदवानी एवं करंजिया विकासखण्ड शामिल है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!