Connect with us

DHAR

निशुल्क प्रज्ञावान-प्रज्ञा योग प्राणायाम एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ । “ॐ ” बीज मंत्र है, नाद ब्रह्म है, ईश्वर का शरीर है —योगी डॉ. प्रज्ञा । हड्डी एवं जोड़ों की परेशानियों तथा डायबिटीज निवारण हेतु आसान उपाय बताएंगे कल सोमवार को ।

Published

on

 

रतलाम। राजेन्द्र नगर स्थित सूभेदार आईएमए हाल में डॉ अरूण पुरोहित मित्र मंडल एवं सर्व ब्राहम्ण महासभा के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रज्ञावान-प्रज्ञा योग प्राणायाम एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ सुबह 5.30 बजे दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डा चौतन्य खंडेलवाल, डा पदम घाटे, सर्व ब्राहमण महासभा के अध्यक्ष डा अरूण पुरोहित, नरेंद्र जोशी, ओ. पी. मिश्रा, मुनिंद्र दुबे, छोटू भाई उपाध्याय, सुनीता पाठक एवं डॉ. प्रज्ञा पुरोहित ने दीप प्रज्वलित किया।
इसके बाद डेन्टल सर्जन एवं योग प्रशिक्षिका डॉ. प्रज्ञा पुरोहित ने योग प्राणायाम कराया। उन्होंने पर्वतासन, हस्तपादासन, हस्तौनासन आदि करवाए तथा उनमें श्वास किस प्रकार लेना और छोड़ना है, उसका महत्व बताया। हर आसन के फायदे और नुकसान बताते हुए कहा कि आसन कैसे करें वो बहुत महत्वपूर्ण है। डॉ. प्रज्ञा ने हर आसन को आसानी से करने की विधि भी बताई। पहले दिन प्राणायाम में बुद्धि को कैसे एकाग्र रख सकते हैं, उसके लिए चक्र अनुसंधान का महत्व भी बताया तथा विभिन्न चक्रों का संचालन सुचारू करने का तरीका बताया

डॉ. प्रज्ञा ने कहा कि “ॐ ” बीज मंत्र है, नाद ब्रह्म है, ईश्वर का शरीर है। इसका उच्चारण हमारे इस शरीर और बुद्धि को ईश्वर के अनुरूप ढालता है, पवित्रता लाता है, तथा योग करने योग्य बनाता है।इसका उच्चारण करते रहे। शिविर में डॉ. पदम घाटे एवं अकुअरिस पैथ लेब द्वारा सभी शिविरार्थियो की निशुल्क ब्लड शुगर की जाँच की गई। इसकी रिपोर्ट मोबाईल पर दी जाएगी। सोमवार को हड्डी एवं जोड़ों की परेशानियों तथा डायबिटीज निवारण हेतु आसान उपाय बताए जायेंगे। सभी की निशुल्क ब्लड प्रेशर की जाँच भी की जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!