Connect with us

DHAR

रतलाम बदलने का संकल्प पूरा करेंगे प्रहलाद पटेल : विधायक काश्यप –

Published

on

 

भाजपा के महापौर प्रत्याशी बनने के बाद रतलाम में भव्य स्वागत

उत्साह से लगता है रिकार्ड जीत दर्ज करेगी भाजपा : जिलाध्यक्ष लुनेरा

रतलाम, । भाजपा द्वारा महापौर प्रत्याशी बनाए गए प्रहलाद पटेल का गुरूवार सुबह रतलाम पहुंचने परं कार्यकर्ताआंे ने भव्य स्वागत किया। विधायक चेतन्य काश्यप ने अपने जनसंपर्क कार्यालय पर हुए स्वागत कार्यक्रम में कहा कि रतलाम को बदलने का जो संकल्प लिया है, उसे प्रहलाद पटेल पूरा करेंगे। पार्षद के रूप में भी इन्होंने कई कार्य किए है।

स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर लगता है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा रिकार्ड जीत दर्ज करेगी। पार्टी प्रत्याशी बनने के लिए टिकिट मांगने का अधिकार सबको है, लेकिन पार्टी जिसे उम्मीदवार चुनती है, उसे जिताने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इस मौके पर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने भी महापौर प्रत्याशी श्री पटेल को जीत की शुभकामनाएं दी।

सालाखेड़ी पर हुआ जोरदार स्वागत
इससे पूर्व श्री पटेल का सालाखेड़ी पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। श्री पटेल ने श्री कालिका माता मंदिर पहुंचकर मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। महू रोड फव्वारा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताआंे ने स्वागत किया। उसके बाद खुली जीप में सवार होकर श्री पटेल रैली के रूप में विधायक श्री काश्यप के कार्यालय पहुंचे। ढोल-ढमाकों और आतिशबाजी के बीच यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर निगम चुनाव संचालन समिति प्रभारी मनोहर पोरवाल ने किया।

इन्होंने किया स्वागत
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, भाजपा जिला पदाधिकारी दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जयवंत कोठारी, मनोज शर्मा, सोना शर्मा, अरूण त्रिपाठी, मोर्चा पदाधिकारी अनिता कटारिया, विप्लव जैन, डॉ. राजेश शर्मा, यतिन्द्र भारद्वाज, इब्राहिम शैरानी, मधु पटेल एवं पार्टी नेता प्रेम उपाध्याय, प्रवीण सोनी, प्रहलाद राठौड़, सोमेश पालीवाल, मण्डल पदाधिकारी निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, आदित्य डागा, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, व्यापारी प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियांे ने भी श्री पटेल का स्वागत सम्मान किया। भाजपा विधायक काश्यप के निवास से महापौर प्रत्याशी श्री पटेल श्री बालाजी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। यहां श्री मेहंदी कुई बालाजी जनकल्याण न्यास के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बाद में श्री पटेल पैलेस रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय गए। यहां भी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना के साथ महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के निवास पर पहुंचे। श्री कोठारी ने सभी का मुंह मीठा करवाकर महापौर प्रत्याशी श्री पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। पैलेस रोड महापौर प्रत्याशी श्री पटेल श्री बरबड़ हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमानजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में रूद्र पैलेस में कार्यक्रम का समापन हुआ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

झाबुआ – जय श्री राम बोलने पर विद्यार्थी को दिया गया पनीशमेंट , एबीवीपी के पदाधिकारियों ने जताई नाराजगी ।

आगर मालवा11 hours ago

आगर / मालवा – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे मां बगलामुखी मंदिर में नवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक संपन्न , लिए गए मुख्य निर्णय ।

पेटलावद12 hours ago

मारुति स्वीफ्ट कार में अवैध शराब की 26 पेटी परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ13 hours ago

‘’स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत  स्वच्छता जागरूकता हेतु श्रमदान एवं  एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण।

झाबुआ15 hours ago

नवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर सर्वोदय कला मण्डल द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!