DHAR
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वयन और आत्मनिर्भर भारत के प्रमुख बनें ओम शर्मा ********* शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की एनआईटी हमीरपुर में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला
-
झाबुआ6 months agoशिवदयाल सिंह गुर्जर होंगे झाबुआ के नए एसपी
-
झाबुआ4 years ago05 लाख की चोरी करने वाला बाबा के भेष में आया आरोपी झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”
-
झाबुआ6 years ago
बिना अनुमति भवन निर्माण कार्य करने पर नगर पालिका द्वारा दिया गया सूचना पत्र …….. ………. वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी…
-
झाबुआ4 years agoतेरापंथ धर्मसंघ की शासनमाता, साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी का महाप्रयाण……
-
झाबुआ7 years agoजिला परिवहन कार्यालय झाबुआ की कहानी ========!!!!!!!!चंबल के डकैतों से भी ज्यादा लूटते हैं यह दलाल
-
झाबुआ4 years agoश्रीमती अंजु शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला अध्यक्ष नियुक्त
-
झाबुआ4 years agoमोनिका नितेश कोठारी का मासक्षमण तप (31 उपवास) 3 अक्टूंबर को पूर्ण , 4 को पारणा…।
-
झाबुआ4 years agoपंचायत चुनाव के फॉर्म जारी किए निर्वाचन आयोग


शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली द्वारा एनआईटी, हमीरपुर में आयोजित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला के अंतिम दिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर गहन मंथन हुआ। सत्र का उद्घाटन न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहले सत्र में न्यास के द्वारा आयोजित होने वाले एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम ज्ञानोत्सव पर विचार-विमर्श किया गया। न्यास द्वारा आयोजित ज्ञानोत्सव का उद्देश्य देश के शैक्षणिक, सामाजिक व प्रशासनिक स्तर के लोगों को एक मंच पर लाकर शिक्षा पर चिंतन करना है। आगामी ज्ञानोत्सव का विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में शैक्षिक संस्थानों की भूमिका है जो कि नवम्बर माह में दिल्ली में आयोजित होगा। न्यास के मध्य क्षेत्र के सह-संयोजक एवं शिक्षाविद श्री ओम शर्मा इस आयोजन के समन्वयक होंगे। द्वितीय सत्र में न्यास के विभिन्न कार्यकर्ताओं के नए दायित्वों की घोषणा की गयी, जिसमें झाबुआ के शिक्षाविद ओम शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन एवं आत्मनिर्भर भारत विषय के राष्ट्रीय संयोजक घोषित किया गया।