Connect with us

RATLAM

भाजपा से निष्कासन की कार्रवाई : भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ लड़ने वाले 6 भाजपा नेता निष्कासित

Published

on

जावरा के 6 नेताओं का भाजपा से 6 वर्ष का निष्कासन
रतलाम, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जावरा नगर मण्डल की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने जावरा नगर पालिका के चुनाव में जावरा के घोषित प्रत्याशियों के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे 6 नेताओं को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। निष्कासन की यह कार्रवाई इन नेताओं के चुनाव लड़ने को अनुशासनहीनता मानते हुए की गई है।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जावरा नपा के वार्ड 17 से अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य मोहम्मद रफीक पेंटर, वार्ड 22 से अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी रईस मेव, वार्ड 28 से पूर्व पार्षद राजू खराड़ी, वार्ड 29 से सहकोषाध्यक्ष भाजपा शिवेन्द्र माथुर, वार्ड 20 में महिला मोर्चा सोश्यल मीडिया प्रभारी भावना शर्मा एवं वार्ड 30 से ही नगर अध्यक्ष भाजयुमो विश्वास शर्मा को मण्डल अध्यक्ष पवन सोनी की  अनुशंसा पर निष्कासित किया गया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!