Connect with us

झाबुआ

जयंतसेन सूरी चातुर्मास समिति की बैठक बुधवार को सम्पन्न ….आगामी कार्यक्रमो की रुपरेखा तेयार की गयी |

Published

on

झाबुआ -स्थानीय श्री राजेंद्र सूरी पौषध शाला मे बुधवार को चातुर्मास समिति पदअधिकारियों और समिति संयोजक की आवश्यक बेठक पूज्य गच्छाधिपति एवं आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी म.सा की पावन निश्रा मे सम्पन्न हुई | इस अवसर पर पूज्य मुनिराज श्री चारित्ररत्न विजयजी म.सा और पूज्य मुनिराज श्री प्रशमविजयजी म.सा भी उपस्थित थे | बेठक मे लिये गये निर्णयौ की जानकारी देते हुए चातुर्मास समिति अध्यक्ष श्री मुकेश जैन और सचिव श्री भरत बाबेल ने बताया की चातुर्मास का सुभांरम्भ 12जुलाई से होगा | 12जुलाई से पूज्य आचार्यश्री नित्यसेन सुरीश्वरजी और मुनि भगवंत के प्रवचन होंगे | प्रवचन सुबह 9/15से 11बजे तक होंगे | इसी दिन ग्रंथ और सूत्र वाचन हेतु चढ़ावा भी बोला जावेगा | लाभार्थीयौ के बहुमान करने का चढ़ावा भी बोला जावेगा |13जुलाई को गुरू पूर्णिमा पर्व को भी मनाने का निर्णय लिया गया | सुबह पूज्य गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी म सा की अष्ट प्रकारी पूजन संगीत मंडल प्रमुख श्री ओ एल जैन के सानिध्य मे पढ़ाई जायेंगी | इसके पश्चात धर्म सभा का आयोजन होगा और पूज्य श्री और मुनि मंडल द्वारा गुरूओ की महिमा के बारे मे बताया जायेगा | साथ ही सभा मे ही गुरू पद पूजन भी लाभार्थी द्वारा किया जायेगा | आचार्यश्री और मुनि मंडल के दर्शन वन्दना हेतु बाहर से आने वाले अतिथियौ के नाश्ते एवं भोजन व्यवस्था पुरानी सेलटेक्स ऑफीस राधाकृष्ण मार्ग पर निश्चित की गयी हे पौशधशाला से अतिथियौ को यहा तक लाने हेतु परिषद परिवार के सदस्यों की शिफ्ट अनुसार व्यस्था की गई हे | प्रतिदिन प्रवचन के पश्चात पूज्य गुरुदेव राजेंद्र सुरीजी और पुण्य सम्राट पूज्य जयंत सेन सुरीश्वरजी की आरती लाभार्थी परिवार द्वारा की जायेगी | पूज्य श्री नित्य सेन सुरीश्वरजी म सा दोपहर 1बजे से 4बजे तक ध्यान मे रहेंगे | इसके पश्चात 4बजे से और सुबह प्रवचन समय मे दर्शन वन्दना हो सकेगी | आचार्य श्री की नीश्रा मे 9 दिवसीय नवकार आराधना 4अगस्त से 12अगस्त तक भी आयोजित होगी जिसका नखरा भी तय कर लिया गया हे | सम्भवतय 1000-1200आराधक सम्पुर्ण भारत से झाबुआ आयेंगे | इस हेतु आमंत्रण भेजा जा रहा हे | एक सामान्य नियमावली भी तेयार की गयी हे जिसमे प्रवचन कक्ष मे मोबाइल बन्द रखे या साईलेन्ट मोड़ पर रखने का श्रावकोंऔर श्राविकाओ से निवेदन किया जायेगा | प्रवचन के दौरान शांति बनाये रखना भी ज़रूरी हे क्योंकि माइक का उपयोग पूज्य आचार्य श्री और मुनि मंडल नही करते हे | इसके अतिरिक्त प्रतिदिन आने वाले मेहमान परिषद भवन मे ठहराये जाने की व्यस्था होगी | बेठक मे चातुर्मास समिति अध्यक्ष मुकेश जैन . सचिव भारत बाबेल उपाध्यक्ष यशवंत भंडारी , श्री संघ अध्यक्ष मनोहर भंडारी , परिषद अध्यक्ष प्रमोद भंडारी , सचिव डा संतोष प्रधान अरविन्द लोढ़ा . प्रदीप भण्ड़ारी , प्रदीप कटारिया सहित चातुर्मास समिति पदअधिकारी और श्री संघ पद अधिकारी उपस्थित थे | आभार सचिव भरत बावेल ने माना |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!