Connect with us

RATLAM

1 of 2,007 भाजपा ने पार्टी के दो नेताओं को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

Published

on

“भाजपा ने पार्टी के दो नेताओं को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित
रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रतलाम जिले के पूर्व जिला भाजपा महामंत्री तथा आलोट जनपद के पूर्व अध्यक्ष रमेश मालवीय एवं रूक्मणी मालवीय को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं आलोट जनपद के पूर्व अध्यक्ष रमेश मालवीय ने जिला पंचायत चुनाव में निर्दलीय का समर्थन किया,

जबकि रूक्मणी मालवीय ने पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा।प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने इस कृत्य को अनुशासन हीनता मानते हुए जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर रमेश मालवीय एवं रूक्मणी मालवीय को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया हैं।

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।”

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!