Connect with us

RATLAM

पौधों की देखभाल की शपथ लेकर किया 75 पौधों का रोपण

Published

on

छात्र-छात्राओं को वितरित किया तिरंगा झंडा

रतलाम, 13 अगस्त। शासकीय नवीन विनोबा उमावि परिसर हाट की चौकी में शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं के साथ 75 पौधो का रोपण किया।  विद्यालय परिसर में पौधो की वृक्ष होने तक देखभाल और सुरक्षा की शपथ भी ली।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुए आयोजन क्षेत्रीय पार्षद नासीर कुरैशी के आतिथ्य एवं संस्था प्राचार्य ऋषिकुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में हुआ। तिरंगे के इतिहास के बारे में विस्तार से बताते हुए संस्था प्राचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार तिरंगा झंडा ससम्मान घर पर फहराने हेतु प्रत्येक विद्यार्थियों को तिरंगा प्रदान किया।

भर दिया राष्ट्रभक्ति का जोश

तिरंगा झण्डा हाथो में लेकर तिरंगे के सम्मान का प्रण लेते हुए विजय विश्व तिरंगा प्यारा झण्डा ऊंचा रहे हमारा के नारो से पूरे विद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति का जोश भर दिया।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर  पप्पू भाई मेव, जावेद कुरैशी, शाबीर भाई मेव, नूर मोहम्मद, क्षेत्रीय सफाई दरोगा अफसार, प्राणेश जोशी, समस्त विद्यालयीन स्टाफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!