Connect with us

RATLAM

रतलाम शहर में ऐतिहासिक रूप से 22000 फीट का तिरंगा फहराया गया

Published

on

रतलाम  हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतलाम शहर में 13 अगस्त को ऐतिहासिक रूप से 22000 फीट लंबाई का तिरंगा झंडा फहराया गयां। हजारों लोगों की उपस्थिति में स्थानीय कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तलाब की पूर्ण गोलाई में 22000 स्क्वायर फीट आकार का तिरंगा झंडा फहराया गयां। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिकगण मौजूद रहे।

विधायक श्री चैतन्य काश्यप की मंशा अनुसार कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी की पहल पर रतलाम नगर निगम द्वारा निगमायुक्त श्री अभिषेक गहलोत के निर्देशन में अल्प अवधि में 22000 स्क्वायर फीट का तिरंगा झंडा तैयार किया जाकर ऐतिहासिक झाली तालाब पर फहराया गया। इस अवसर के साक्षी शहर के हजारों लोग बने, वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत था। जोश के साथ लगे राष्ट्रीय सम्मान के नारों से परिसर गूंज उठा। नागरिकों ने हृदय की गहराइयों से तिरंगे झंडे के साथ अपनी आत्मीयता और गौरव को आत्मसात किया।

 

इस अवसर पर विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि शहर ने इतिहास रचा है 22000 स्क्वायर फीट आकार के तिरंगे झंडे को शहर के ऐतिहासिक झाली तालाब पर फहराया गया है। राष्ट्र गौरव में अभिवृद्धि के इन क्षणों में उपस्थित हजारों लोग अभिभूत हैं। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से जन-जन अपने हृदय की गहराइयों के साथ राष्ट्रध्वज के गौरव से जुड़ा है। श्री कश्यप ने कहा कि अभियान में व्यापक रूप से आमजन तिरंगा यात्राओं में सम्मिलित हो रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि विशाल ध्वज निर्माण द्वारा रतलाम शहर का नाम रोशन किया गया है। इसी प्रकार रतलाम शहर को एक विकसित स्वरूप दिया जाकर पूरे देश में शहर का नाम विकास के क्षेत्र में भी रोशन करेंगे। इस अवसर पर महापौर श्री पहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहां कि यह राष्ट्र गौरव का क्षण है, आम नागरिक राष्ट्र भावना से सराबोर है।

कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, निगम के पार्षदगण भी उपस्थित थे।  संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया। आभार श्री अभिषेक गहलोत ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल झाबुआ का औचक निरीक्षण किया गया

झाबुआ2 hours ago

योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराए, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाए-कलेक्टर नेहा मीना

झाबुआ2 hours ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

झाबुआ2 hours ago

भाजपा कार्यकर्ता रखते है लक्ष्य पूरा करने की काबिलियत:- विधायक डॉ.पांण्डेय एक-दूसरे के सहयोग से पूरा करें सदस्यता का लक्ष्य:- विधायक डामर जिले मे बन चुके है 1,70,000 सदस्य:- जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

झाबुआ2 hours ago

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत बैठक संपन्न***** खुशियों की दास्ता नगर निगम के सफाई कर्मियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान की सौगात मिली सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर आयोजित स्वास्थ्य को लेकर हुई परेशानी दूर****अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!