Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर – हिन्दू युवा जनजाति संगठन की जिला बैठक संपन्न, जबरन धर्म परिवर्तन रोकने हेतु आंदोलन चलाया जाएगा ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली कि खबर ✍️

आलीराजपुर – आज हिन्दू युवा जनजाति संगठन आलीराजपुर की जिला स्तरीय बैठक में सम्पन्न हुई। बैठक से पूर्व मां भारती जी को दीप प्रज्जवलित कर नमन किया। इसके पश्चात बैठक प्रारम्भ की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान ने बताया कि जिले में अधिकांश जगहों पर जबरन धर्म परिवर्तन किया गया है जिसको लेकर हिन्दू युवा जनजाति संगठन द्वारा विशेष मुहीम चलाई जाएगी।
बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई है। मंडल तथा ब्लाक स्तर पर नवरात्रि में चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। जबकि 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस पर हिन्दू युवा जनजाति संगठन के द्वारा भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में हिन्दू युवा जनजाति संगठन श्री हनुमान चालीसा पाठ गांव गांव जाकर पुनः करने के विषय पर भी निर्णय लिया गया है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान, प्रदेश महामंत्री प्रदीप तोमर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश मण्डलोई, जिला संगठन मंत्री प्रकाश जमरा , जिला अध्यक्ष रोशन पचाया जिला महामंत्री सुरेश डावर, मुकेश अजनार, जिला उपाध्यक्ष समरथ पचाया, मगन चौहान, जिला प्रवक्ता सुरेश सस्तिया, जिला मंत्री रणजीत बघेल, उमेश भूरिया, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त, कट्ठीवाडा ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र तोमर, ब्लाक महामंत्री गजेन्द्र डावर ,नानपुर मंडल उपाध्यक्ष सुरपाल चौगड़, राकेश कनेश, सोरवा मंडल उपाध्यक्ष कालू किराड़, वडी मंडल अध्यक्ष रितेश बघेल , जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त तोमर,मनीष कनेश, दिनेश तोमर, केलमसिंह तोमर,चांदपुर मंडल कार्यकारिणी सदस्य दीपक बारिया ,कैलाश बामनिया, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ23 mins ago

कलेक्टर द्वारा एक आवेदक को 50 हजार की और एक आवेदक को 10 हजार की आर्थिक सहायता दी गई

झाबुआ6 hours ago

शहर में चार पहिया वाहनों के आसानी से प्रवेश से बिगड़ती यातायात व्यवस्था……… यातायात विभाग चालानी कारवाई में व्यस्त

झाबुआ20 hours ago

प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला जेल झाबुआ का औचक निरीक्षण किया गया

झाबुआ20 hours ago

योग्य आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराए, वित्तीय साक्षरता और ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तरीय कैंप लगाए-कलेक्टर नेहा मीना

झाबुआ20 hours ago

चंद्रकला, रमेश बैरागी, चुन्नीलाल सहित सभी तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रहे थे धन्यवाद रतलाम से 239 तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में हुए सम्मिलित

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!