Connect with us

RATLAM

बिरसा मुंडा प्रतिमाओं का अनावरण रतलाम तथा ग्राम बड़छापरा में 15 नवंबर को~~मुख्यमंत्री कप 21 नवंबर से ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएँ

Published

on

 

बिरसा मुंडा प्रतिमाओं का अनावरण रतलाम तथा ग्राम बड़छापरा में 15 नवंबर को

रतलाम /बिरसा मुंडा जयंती पर उनकी प्रतिमाओं का अनावरण 15 नवम्बर को दोपहर 2 बजे गोपाल गौशाला उद्यान सागोद रोड़ रतलाम मे किया जाएगा। इसी प्रकार रतलाम ग्रामीण के ग्राम बड़छापरा में सुबह 9.00 बजे कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। इस दौरान सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, विधायक श्री चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी,  अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री कप 21 नवंबर से

ब्लॉकजिला और राज्य स्तर पर होंगी प्रतियोगिताएँ

रतलाम 1 प्रदेश में नई खेल प्रतिभाओं को खोज कर उन्हें उचित प्रशिक्षण देकर तराशने और आगे बढ़ाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम कर खिलाड़ियों को अनेक अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस कड़ी में ‘मुख्यमंत्री कप’ 21 नवंबर से ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। “मुख्यमंत्री कप” की शुरूआत वर्ष 2015-16 से हुई।

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश में संचालित विभिन्न खेल अकादमियों में ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को खोज कर प्रशिक्षण दिया जाए। “मुख्यमंत्री कप” का मुख्य उद्देश्य खेल के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना, खेल को सर्व-सुलभ बनाना, प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर करना और प्रतिभावान एवं उदीयमान खिलाड़ियों को पर्याप्त प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

‘मुख्यमंत्री कप’ का आयोजन 4 चरण में किया जायेगा। पहले चरण में ब्लॉक मुख्यालय, द्वितीय चरण में जिला, तृतीय में दस संभागीय मुख्यालय और चतुर्थ चरण में राज्य स्तर पर संभाग से चयनित खिलाड़ी तथा खिलाड़ियों के दलों की लीग प्रतियोगिता होगी। ब्लॉक में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, व्हालीबाल, फुटबाल और खो-खो की प्रतियोगिता स्थानीय खेल निकाय, क्लब, विद्यालय, खेल संघों एवं ग्राम पंचायत के खिलाड़ियों-खेल दलों को सम्मिलित कर लीग आधार पर होगी। ब्लॉक में चयनित खिलाड़ियों को ही जिला, संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा।

‘मुख्यमंत्री कप’ में 18 वर्ष से कम आयु समूह के बालक एवं बालिका खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। आयु की गणना 31 दिसम्बर 2022 से की जायेगी। खिलाड़ी को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आयु का प्रत्येक प्रतियोगिता स्तर पर सत्यापन अनिवार्य होगा। आयु सत्यापन में त्रुटि पाये जाने पर खिलाड़ी को उस खेल प्रतियोगिता से निष्कासित किया जायेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
अलीराजपुर18 mins ago

अलीराजपुर – इंदौर लोकायुक्त टीम की कार्यवाही , एकलव्य स्कुल के प्राचार्य को रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा ।

झाबुआ1 hour ago

जेल के पीछे महाकाली माता मंदिर के आसपास गंदगी से रहवासी व भक्तगण परेशान……… सीएमओ को दिया शिकायती आवेदन

झाबुआ1 hour ago

अखिल हिंदी साहित्य सभा (अहिसास)द्वारा यशवंत भंडारी ’’ यश ’’को दिया प्रतिष्ठित ’’जयशंकर प्रसाद ’’ राष्ट्रीय सम्मान । विभिन्न संस्थाओं एवं साहित्यकारो ने दी बधाई ।

झाबुआ2 hours ago

अपराध कम करने में महिलाओं की भागीदारी से क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे‌:- पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल

अलीराजपुर4 hours ago

अलीराजपुर – एसपी राजेश व्यास ने किया कार्य स्थल का निरिक्षण , शहर की सुरक्षा करेगी तीसरी आँख , 143 सीसीटीवी कैमरे होंगे स्थापित ।

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!