Connect with us

झाबुआ

डॉक्टर विवेक नागर बने जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष. ===================== पद्मश्री महेश जी शर्मा की गरिमामय उपस्थिति मे शपथ ग्रहण सम्पपन

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य)–मेघनगर शासकीय महाविद्यालय मे आज जन भागीदारी समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर विवेक नागर का पदभार ग्रहण व शपथ विधि समारोह पद्मश्री विभूषित श्री महेश जी शर्मा,पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कालसिंग भाबर ,बाल श्रम न्यायलय के न्यायाधीश अशोक जी अरोड़ा ,भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सहकारवा भूषण की गरिमामय उपस्थिति मे संपन्न हुआ। अतिथियों का परिचय धवल अरोरा ने करवाया तत्पश्चात स्वागत संपन्न हुआ, मंचासीन प्रदेश अध्यक्ष कालसिंग जी भाबर ने विद्यार्थियों को आशीर्वाचन से सम्बोधित किया तत्पश्चात कॉलेज की प्राचार्या जी ने डॉक्टर विवेक नागर को शपथ ग्रहण करवाई। पद्मश्री आदरणीय महेश जी शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा की आज हमारे सामने ये शपथविधि समारोह हुआ है उसमे हम भी कही ना कही सहयोगी बनेंगे,महाविद्यालय मे देश का भविष्य शिक्षित होता है साथ हि डॉक्टर विवेक नागर को बधाई देते हुए कहा की जन जाति समाज का आजादी मे योगदान विषय पर चर्चा करते हुए बताया की हमारे देश मे आजादी के लिए लड़ाई मे पूरे देश ने योगदान दिया है और आजादी के अमृत महोत्सव मे हमे अपनी पहचान बताने के लिए कहना पड़ रहा की आजादी मे जनजाति समुदाय का योगदान ये शर्म की बात है।मंचासीन अतिथियों के आलावा मेघनगर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार,थांदला नगर परिषद कालसिंग सुनील पणदा,युवा मोर्चा के संजय भाभार, मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, युवा नेतृत्व रोहित बैरागी,विपुल आचार्य ,नगर परिषद उपाध्यक्ष थांदला व मेघनगर पंकज रमेश चंद्र जागीरदार,भूपेश भानपुरिया,सचिन प्रजापत,पार्षद राजू जी धानक,जगदीश प्रजापत,कन्नू मोरिया,श्रीमती भूमिका आशीष सोनी ,काइज भाई कल्याणपुरा वाले,आशीष नागर, विपिन नागर,नितिन नगर,आशीष सोनी, चेतन आचार्य,प्रतीक नागर आदि मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!