Connect with us

RATLAM

बिना लाइसेंस वाहन चलाना अपराध

Published

on

आलोट। जो विद्यार्थी नाबालिग हैं, वह वाहन नहीं चलाएं और बालिग विद्यार्थी भी बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाएं। अपने वाहन इधर-उधर की बजाय नियत पार्किंग स्थल पर ही रखें। वाहन चलाते समय हमारी जरा-सी असावधानी घातक हो सकती हैं।

यह बात कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यातायात पाठशाला के तहत छात्राओं को संबोधित करते हुए एसडीएम मनीषा वास्कले ने कही। उन्होंने यातायात नियमों को विस्तार से समझाते हुए बताया कि जब सड़क पर वाहन लेकर निकलते हैं तो हमें नीली, पीली और हरी बत्ती का अवश्य ध्यान रखना चाहिए और इसके साथ ही एंबुलेंस को निकलने का मार्ग हमें देना चाहिए। अगर हमारे वाहन की गति और सड़क पर नजर रही तो दुर्घटना से बचा जा सकता है। अगर आपको लाइसेंस बनाने में कोई परेशानी हो तो मैं आपकी सहायता कर सकती हूं। प्राचार्य कपिलेंद्र निगम ने कहा कि लर्निंग लाइसेंस आनलाइन के माध्यम से भी बन रहे हैं। कोई भी बालिका बिना लाइसेंस के अपने वाहन को नहीं चलाएं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के महेंद्रसिंह सोलंकी, सलीम खान, सरला मिश्रा, मसाज जहां खान, पुष्पा पोरवाल, लोकेंद्र चतुर्वेदी, अशोक राव, हुकुमचंद देवाल, अशोक राव कदम, दशरथ चौहान, शैफाली व्यास, वंदना जोशी, चंचल शर्मा आदि उपस्थित थे।

यातायात के नियमों का सदैव पालन करें

हमेशा सही दिशा में ही वाहन चलाएं। गलत दिशा में वाहन चलाना दुर्घटना का कारण बन सकता है। तेज गति से वाहन चलाने पर वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। कभी भी तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। यातायात के नियमों का सदैव पालन करें। वाहन चलाते समय गति अवरोधक का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय ट्रैफिक सिग्नल का ध्यान रखें। वाहन को ओवरटेक करते समय व पैदल चलते समय रोड सावधानीपूर्वक क्रास करें। बिना लाइसेंस के वाहन चलाना अपराध है। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का सदैव उपयोग करें।

 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!